2 अक्टूबर 2026, 10:16 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'

बिहार की जमुई घटना पर ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'बिहार का वीडियो दिल दहला देने वाला है. चौंकाने वाला है और सच कहूं तो इससे मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है.' बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिन लोगों ने

जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार की जमुई घटना पर ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'बिहार का वीडियो दिल दहला देने वाला है. चौंकाने वाला है और सच कहूं तो इससे मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है.'

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिन लोगों ने मॉरल पुलिसिंग के नाम पर कानून अपने हाथ में लिया, उन्हें पुलिस को जवाबदेह ठहराना होगा. कोई भी समाज ऐसी भीड़ को यह तय करने की इजाजत नहीं दे सकता, कि किसे सम्मान मिलना चाहिए, किसे आजादी मिलना चाहिए या किसे सजा मिलनी चाहिए. उन छोटे बच्चों से मुझे खेद है. 

इसके अलावा ममता बनर्जी ने माफी मांगते हुए कहा, मुझे खेद है. मैं आपसे माफी मांगती हूं. क्योंकि कहीं न कहीं, एक देश के तौर पर हम आपको निराश करने में कामयाब रहे. हम आपकी सुरक्षा नहीं कर पाए. आपने अपने आसपास के बड़ों, संस्थाओं और समाज पर जो भरोसा किया था, हम उस पर खरे नहीं उतरे. 

The video from Bihar is gut-wrenching. Shocking. And honestly, it makes me very, very angry.

Those who took the law into their own hands in the name of “moral policing” must be held accountable by the police and the law. No society can allow mobs to decide who deserves dignity,…

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) September 21, 2026

ममता बनर्जी ने कहा, एक राजनीतिक पाखंड भी है. इसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते. बीजेपी नेता उन राज्यों में न्याय की मांग करते हैं, जहां वह सत्ता में नहीं होते हैं. लेकिन जहां वे सत्ता में हैं, वहां वे अन्याय का जरिया बन जाते हैं. 

क्या है पूरा मामला
जमुई में नाबालिग छात्र और छात्रा घूमने के लिए गए थे. तभी लौटते वक्त कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया, और उनके साथ बदसलूकी की. इस दौरान लड़की का यौन उत्पीड़न किया. साथ ही उनका वीडियो बनाया और मारपीट भी की गई. हालांकि, किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो सकी, लेकिन भीड़ के इरादे पर वीडियो में सवाल खड़े हो गए. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया गया. जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई. हालांकि, घटना 19 सितंबर शाम 7 बजे की बताई जा रही है. वीडियो में एक शख्स लड़की को जबरन उठाकर सड़क से नीचे ले जाता दिख रहा है. साथ ही उसको गलत तरीके से छू रहा है. पुलिस ने इस मामले में अबतक 3 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. वहीं अन्य की तलाश जारी है. अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗