23 नवंबर 2026, 3:57 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
विश्व

जेल में 6 साल बिताने वाले मिस्त्र के लेखक को US ने दिया अवॉर्ड, लेकिन वीजा से किया इनकार

मिस्र के लेखक अब्देलरहमान अल-गेंडी को अमेरिका के सबसे बड़े साहित्यिक सम्मानों में से एक मिला है. अल-गेंडी को उनकी किताब हुना: ए मेमॉयर ऑफ रेवोल्यूशन, प्रिजन, एंड बिकमिंग के लिए 2026 का नेशनल बुक अवार्ड फॉर नॉन-फिक्शन दिया गया. नेशनल बुक अवार्ड पुरस्कार की घोषणा 18 नवंबर को न्यूयॉर्क के सिप्र

जेल में 6 साल बिताने वाले मिस्त्र के लेखक को US ने दिया अवॉर्ड, लेकिन वीजा से किया इनकार
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

मिस्र के लेखक अब्देलरहमान अल-गेंडी को अमेरिका के सबसे बड़े साहित्यिक सम्मानों में से एक मिला है. अल-गेंडी को उनकी  किताब हुना: ए मेमॉयर ऑफ रेवोल्यूशन, प्रिजन, एंड बिकमिंग के लिए 2026 का नेशनल बुक अवार्ड फॉर नॉन-फिक्शन दिया गया. नेशनल बुक अवार्ड पुरस्कार की घोषणा 18 नवंबर को न्यूयॉर्क के सिप्रियानी वॉल स्ट्रीट में आयोजित 77वें नेशनल बुक अवार्ड्स समारोह में की गई.

लॉस एंजिल्स टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक अब्देलरहमान अल-गेंडी न्यूयॉर्क में आयोजित पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके.  अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें विज़िटर वीज़ा देने से इनकार कर दिया. इससे पहले  वे अप्रैल 2025 में अमेरिका छोड़कर यूनाइटेड किंगडम चले गए थे, क्योंकि उन्हें डर था कि उन्हें वापस मिस्र भेज दिया जाएगा, जहां वे पहले एक राजनीतिक कैदी के रूप में 6 साल से अधिक समय बिता चुके थे.

लेखक ने मैसेज में क्या कहा?

होगार्थ पब्लिकेशन की तरफ से एडिटर हेलेन थॉमाइड्स ने अब्देलरहमान अल-गेंडी की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया. हालांकि, इस दौरान लेखक ने एक मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर आप इसे सुन रहे हैं तो समझ लीजिए कि मेरा बरसों पुराना सपना सच हो गया है. मैं आपके साथ इस पल का आनंद लेने के लिए वहां मौजूद नहीं हूं. उन्होंने याद करते हुए बताया कि मिस्र की जेल में रहते हुए वे अक्सर सोचते थे कि एक दिन वे अपने अनुभवों पर एक संस्मरण लिखेंगे. बाद में उन्हें उम्मीद जगी कि शायद उनकी इस किताब को कोई पुरस्कार मिल जाए. उन्हें यह सम्मान तो मिला, लेकिन वे इसे लेने के लिए वहाँ मौजूद नहीं रह सके.

किताब में किस बात का जिक्र है?

हुना: ए मेमॉयर ऑफ रेवोल्यूशन, प्रिज़न, एंड बिकमिंग में अल-गेंडी की कहानी है. यह किताब साल 2011 के जेल के दिनों, निजी रिश्तों, परिवार और अपने जीवन को फिर से संवारने के उनके प्रयासों के बारे में है. नेशनल बुक फाउंडेशन के जजों ने किताब को जीवित रहने और संघर्ष करने की कहानी बताया है. किताब का शीर्षक अरब विरोध प्रदर्शनों के गीत सफा नबका हुना है, जिसका जिसका मतलब हम यहीं रहेंगे है.


 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗