3 अक्टूबर 2026, 3:31 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

जेल से थाना पहुंची दवा कारोबारी की हत्यारोपी बहू:कानपुर पुलिस ने तीनों हत्यारोपी को 24 घंटे की रिमांड पर लिया, पति से आमना-सामना होगा

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लिया है। दोपहर 12 बजे पुलिस हत्यारोपी बहू शालू, सुपारी किलर विशाल और राजकिशोर को 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। तीनों को गाड़ी में बैठाकर पुलिस पूछताछ के लिए ले गई। हत्यारोपी बहू को प्राइवेट कार और नौकर व उसके दोस्त को पुलि

जेल से थाना पहुंची दवा कारोबारी की हत्यारोपी बहू:कानपुर पुलिस ने तीनों हत्यारोपी को 24 घंटे की रिमांड पर लिया, पति से आमना-सामना होगा
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लिया है। दोपहर 12 बजे पुलिस हत्यारोपी बहू शालू, सुपारी किलर विशाल और राजकिशोर को 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। तीनों को गाड़ी में बैठाकर पुलिस पूछताछ के लिए ले गई। हत्यारोपी बहू को प्राइवेट कार और नौकर व उसके दोस्त को पुलिस जीप में बैठाकर ले गई। पुलिस सबसे पहले तीनों हत्यारोपियों को लेकर कल्याणपुर थाना ले गई। वहां करीब 30 मिनट तक पूछताछ की गई। कल्याणपुर थाना से पुलिस आरोपी बहू को लेकर जेड स्क्वायर मॉल ले गई है। पुलिस के मुताबिक वहां शालू ने विशाल को शॉपिंग कराई थी। इसके बाद परेड चौराहे पर चाबी की दुकान की पहचान भी कराई जाएगी। बहू शालू और सुपारी किलर की पुलिस कस्टडी रिमांड के बाद कारोबारी के बेटे सुब्रत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस के पास कॉल डिटेल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस समेत ऐसे कई अहम सबूत है, जो हत्याकांड में सुब्रत के खिलाफ होने की गवाही दे रहे हैं। इन सबूतों पर पुख्ता मुहर लगाने के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान सुब्रत और आरोपियों का आमना–सामना कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस तीनों से पूछताछ कर हत्या की साजिश की कड़ियां जोड़ने और वारदात से जुड़े अहम सबूत जुटाने का प्रयास करेगी। 5 तस्वीर देखिए… पुलिस रिमांड से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗