10 अक्टूबर 2026, 4:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

झांसी में 5वीं के छात्र की न्यूड लाश मिली:घर से खेलने निकला था, 26 घंटे बाद तालाब में मिला शव; दादा बोले- हत्या हुई

झांसी में तालाब में 5वीं क्लास के छात्र की न्यूड लाश मिली। वह 26 घंटे से लापता था। गुरुवार शाम को 11 साल का छात्र घर से चाय पीकर खेलने निकला था, फिर लौटकर नहीं आया। पुलिस परिजनों के साथ उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात 11 बजे घर से 3 किलोमीटर दूर जंगल में बने तालाब में शव नजर आया। सूचना पर परिजन पहुंचे और बच्चे अंश की पहचान की।

झांसी में 5वीं के छात्र की न्यूड लाश मिली:घर से खेलने निकला था, 26 घंटे बाद तालाब में मिला शव; दादा बोले- हत्या हुई
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
झांसी में तालाब में 5वीं क्लास के छात्र की न्यूड लाश मिली। वह 26 घंटे से लापता था। गुरुवार शाम को 11 साल का छात्र घर से चाय पीकर खेलने निकला था, फिर लौटकर नहीं आया। पुलिस परिजनों के साथ उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात 11 बजे घर से 3 किलोमीटर दूर जंगल में बने तालाब में शव नजर आया। सूचना पर परिजन पहुंचे और बच्चे अंश की पहचान की। दादा का कहना है कि पोते को मारकर फेंका गया। पुलिस ने बताया- पोस्टमॉर्टम होने पर मौत की असली वजह सामने आएगी। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। तस्वीरें देखिए सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए राजेश अहिरवार प्रेमनगर के हंसारी स्थित हरिजन कॉलोनी में रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। 4 बच्चे हैं। अंश तीसरे नंबर पर था। बड़े भाई शिवा (22) की एक साल पहले मौत हो गई थी। दूसरे नंबर की बहन कल्पना (21) की शादी हो चुकी है। एक भाई सबसे छोटा कल्लू (5) है। दादा तुलसी अहिरवार ने बताया- राजेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता है। पोता अंश घर के पास रामलखन स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार को वह स्कूल नहीं गया था। शाम 6 बजे उसने चाय पी, फिर घर से खेलने के लिए निकल गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया। रात होने पर हम लोगों ने तलाश शुरू कर दी। देर रात 11 बजे चौकी जाकर शिकायत की। दादा बोले- पोते के शरीर पर कपड़े नहीं थे दादा ने बताया- गुरुवार रातभर ढूंढ़ा, लेकिन पोते का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह से पुलिस और घरवाले पोते की तलाश में जुट गए। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात 11 बजे पड़ोसी ने घर आकर सूचना दी कि जंगल में बने तालाब में पोते का शव मिला है। इस पर हम लोग मौके पर पहुंच गए। वहां पहले से पुलिस मौजूद थी। पोते की न्यूड लाश पड़ी थी। उसके कपड़े भी नहीं मिले। ‘पुलिस जांच कर सच्चाई सामने लाए’ दादा ने कहा- पोता घर से इतनी दूर अकेला नहीं जा सकता। इसमें कोई साजिश है। मुझे लगता है कि किसी ने पोते को मारकर तालाब में फेंका है। पुलिस जांच कर सच्चाई सामने लाए। सीओ सदर IPS सिमरन सिंह ने बताया- गुरुवार रात को अंश के लापता होने की सूचना घरवालों ने दी। इस पर केस दर्ज करके पुलिस टीमें अंश को तलाश रही थीं। शुक्रवार रात को सूचना मिली कि एक बच्चे का शव भैंसासुर स्थित खदान के तालाब में मिला है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। ---------------------------------------- यह खबर भी पढ़िए अखिलेश बोले- सीएम ने नाम बदला, जनता उन्हें बदल देगी: जिंदा व्यक्ति के नाम पर एयरपोर्ट कर दिया, भरोसा नहीं था कोई याद रखेगा बलिया में अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाले सीएम को इस बार जनता बदलने जा रही है। नोएडा एयरपोर्ट को पीएम मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर भी सपा प्रमुख ने तंज कसा। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗