झांसी में टेम्प्रेचर 34C:रुक-रुक हवा बह रही, धूप निकलने से उमस महसूस हो रही,आज बारिश नहीं होगी
झांसी में सोमवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है। धूप निकलने के साथ उमस भी बढ़ रही है। दिन में लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं, लेकिन फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

झांसी में सोमवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है। धूप निकलने के साथ उमस भी बढ़ रही है। दिन में लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं, लेकिन फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। रविवार को भी झांसी में दिनभर धूप रही। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन बारिश नहीं हुई। तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई। अगले दो दिन 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 सितंबर को तापमान बढ़ सकता है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 25-26 सितंबर को बारिश का यलो अलर्ट झांसी में 25 और 26 सितंबर को मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
