3 अक्टूबर 2026, 4:08 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

झांसी में सपा-भाजपा के धुर विरोधी परिवारों में दोस्ती:दीपनारायण के बेटे ने जवाहर राजपूत के बेटे से मिलाया हाथ, बोले- ये भगवान का दरबार है

झांसी की गरौठा विधानसभा में मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सपा और भाजपा के दो प्रमुख राजनीतिक परिवारों के बेटों के बीच दोस्ती का दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया। पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव के बेटे दीपांकर यादव उर्फ मून ने भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत के बेटे राहुल राजपूत की तरफ मंच से दोस्ती का हाथ बढ़ाया। दीपांकर

झांसी में सपा-भाजपा के धुर विरोधी परिवारों में दोस्ती:दीपनारायण के बेटे ने जवाहर राजपूत के बेटे से मिलाया हाथ, बोले- ये भगवान का दरबार है
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
झांसी की गरौठा विधानसभा में मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सपा और भाजपा के दो प्रमुख राजनीतिक परिवारों के बेटों के बीच दोस्ती का दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया। पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव के बेटे दीपांकर यादव उर्फ मून ने भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत के बेटे राहुल राजपूत की तरफ मंच से दोस्ती का हाथ बढ़ाया। दीपांकर के इस ऐलान के बाद राहुल राजपूत भी मंच पर पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच हुए इस घटनाक्रम को लेकर गरौठा में चर्चा शुरू हो गई है। धार्मिक कार्यक्रम में हुआ आमना-सामना मंगलवार को गरौठा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में दोनों नेताओं के बेटे पहुंचे थे। पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव पार्टी की बैठक के सिलसिले में लखनऊ में थे, इसलिए कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उनकी जगह उनके बेटे दीपांकर यादव उर्फ मून पहुंचे। भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत के बेटे राहुल राजपूत भी कार्यक्रम में मौजूद थे। माइक से राहुल को किया संबोधित कार्यक्रम के दौरान दीपांकर यादव मंच पर पहुंचे। उन्होंने माइक से राहुल राजपूत का जिक्र करते हुए कहा, “यहां वर्तमान विधायक के बेटे आए हुए हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि यह भगवान का दरबार है। ऐसे में मैं आपकी तरफ दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाता हूं, लेकिन पता नहीं आप क्यों पीछे हट रहे हैं।” इसके बाद राहुल राजपूत मंच पर पहुंचे और दोनों ने हाथ मिलाया। मंच पर हाथ मिलाने के अलावा दोनों के बीच कोई अन्य बातचीत नहीं हुई। दोनों परिवारों में पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता गरौठा की राजनीति में दीपनारायण सिंह यादव और जवाहर लाल राजपूत लंबे समय से आमने-सामने रहे हैं। एक तरफ पूर्व सपा विधायक का परिवार है, तो दूसरी ओर मौजूदा भाजपा विधायक का परिवार। ऐसे में दोनों के बेटों का सार्वजनिक मंच पर इस तरह साथ आना स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया। भविष्य की रणनीति पर कोई बयान नहीं घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि दोनों परिवारों की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे यह भी स्पष्ट नहीं है कि मंच पर हुई इस पहल का आगे की राजनीतिक गतिविधियों पर कोई असर पड़ेगा या नहीं।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗