3 अक्टूबर 2026, 6:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

टेऊंगा ग्राम पंचायत में इंटरफेस कार्यक्रम:महिलाओं को समस्याएं प्रमुखता से उठाने के लिए किया प्रेरित

प्रतापगढ़ के टेऊंगा ग्राम पंचायत भवन में आसरा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से स्कोप परियोजना के तहत इंटरफेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने समस्याओं को संबंधित स्तर पर रखने और समाधान के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया। रोजगार

टेऊंगा ग्राम पंचायत में इंटरफेस कार्यक्रम:महिलाओं को समस्याएं प्रमुखता से उठाने के लिए किया प्रेरित
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रतापगढ़ के टेऊंगा ग्राम पंचायत भवन में आसरा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से स्कोप परियोजना के तहत इंटरफेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने समस्याओं को संबंधित स्तर पर रखने और समाधान के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया। रोजगार सेवक आशीष ने ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। ग्राम पंचायत सेक्रेटरी अभिषेक रावत ने ग्राम सभा की खुली बैठक की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से समस्याएं लिखित रूप में देने को कहा। ब्लॉक मिशन मैनेजर उमेश ने महिलाओं को संगठित होकर अपने अधिकारों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रेरित किया। एडीओ पंचायत संदीप कुमार पटेल ने कहा कि किसी भी समस्या पर महिलाएं ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से संपर्क कर सकती हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने चकरोड, शौचालय, पेयजल और जल निकासी समेत अन्य समस्याएं उठाईं। रेनू ने पटखौली में चकरोड और शौचालय, फातिमा ने पेयजल, रानी देवी ने पूरे सुकाल में चकरोड व भरी नाली और जुबेदा बेगम ने फुलवारी में जल निकासी की समस्या बताई। ग्रामीणों ने पूरे सुकाल में शक्ति माता मंदिर तक खड़ंजा निर्माण की मांग भी रखी। समूह सखी बीना ने बताया कि प्राप्त समस्याओं को ग्राम सभा की खुली बैठक में रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में स्कोप परियोजना की कोऑर्डिनेटर रूपाली ने सभी का आभार जताया।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗