डंपर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, 3 घायल:रामपुर-शाहबाद मार्ग पर पटवाई के पास हादसा; पत्नी को लेने बिसौली जा रहा था चालक
रामपुर में मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर पटवाई थाना क्षेत्र में रामपुर-शाहबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चालक और उसके दो भांजे घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के सीने में स्टीयरिंग और डैशबोर्ड

रामपुर में मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर पटवाई थाना क्षेत्र में रामपुर-शाहबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चालक और उसके दो भांजे घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के सीने में स्टीयरिंग और डैशबोर्ड का हिस्सा लगने से गंभीर चोट आई है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कार चालक मोहम्मद रिजवान ने बताया कि वह कोतवाली स्वार क्षेत्र के सुल्तानपुर पट्टी का रहने वाला है। शुक्रवार सुबह वह पत्नी को लेने बदायूं जिले के बिसौली जा रहा था। कार में उसके दो भांजे भी सवार थे। इनमें अनस 17 वर्ष निवासी बिसौली और उस्मान 15 वर्ष निवासी पट्टी शामिल हैं। उस्मान उसकी बड़ी बहन का बेटा है। अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा रिजवान के मुताबिक, रामपुर-शाहबाद मार्ग पर पटवाई के पास आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। डंपर बड़ा वाहन होने के कारण रुक गया, लेकिन उसकी कार नहीं रुक पाई और पीछे से उसमें जा घुसी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही पटवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने शुरू की जांच थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗