1 नवंबर 2026, 7:32 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

डिवाइडर कट पर कार में पीछे से घुसा ऑटो:ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल, कार चालक फरार

बरेली-लखनऊ रोड पर नकटिया स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने डिवाइडर कट पर कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ऑटो उससे टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान 32 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वह खजुरिया, बिथरी चैनपुर का रहने वाला है। टक्कर से ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

डिवाइडर कट पर कार में पीछे से घुसा ऑटो:ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल, कार चालक फरार
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बरेली-लखनऊ रोड पर नकटिया स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने डिवाइडर कट पर कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा ऑटो उससे टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान 32 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वह खजुरिया, बिथरी चैनपुर का रहने वाला है। टक्कर से ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस राहुल को जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। राहुल के भाई रंजीत ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे बिथरी चैनपुर थाने में शिकायत देंगे। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए आरटीओ कार्यालय के सामने बने डिवाइडर कट को जिम्मेदार बताया। उनका कहना है कि लखनऊ रोड पर वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, लेकिन कट पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक बोर्ड नहीं है। लोगों के मुताबिक, इस कट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उनका कहना है कि जिम्मेदार विभागों ने अब तक कदम नहीं उठाया है। परिवहन मेले के चलते उस दिन सड़क पर भीड़ ज्यादा थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कट पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗