3 अक्टूबर 2026, 7:02 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

ताजमहल में 83-साल के ब्राजीली टूरिस्ट को बंदर ने काटा:बंगाल के टूरिस्ट पर भी किया हमला; 2 महीने में चौथी घटना

आगरा के ताजमहल में पर्यटकों पर बंदरों के हमले थम नहीं रहे। बुधवार सुबह ताजमहल घूमने आए ब्राजील के 83 साल के टूरिस्ट पर बंदरों ने हमला कर दिया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के एक टूरिस्ट को भी बंदर ने काट लिया। दोनों घायलों को ताजमहल के पास डिस्पेंसरी ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। इससे पहले भी कई विद

ताजमहल में 83-साल के ब्राजीली टूरिस्ट को बंदर ने काटा:बंगाल के टूरिस्ट पर भी किया हमला; 2 महीने में चौथी घटना
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा के ताजमहल में पर्यटकों पर बंदरों के हमले थम नहीं रहे। बुधवार सुबह ताजमहल घूमने आए ब्राजील के 83 साल के टूरिस्ट पर बंदरों ने हमला कर दिया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के एक टूरिस्ट को भी बंदर ने काट लिया। दोनों घायलों को ताजमहल के पास डिस्पेंसरी ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। इससे पहले भी कई विदेशी पर्यटकों पर बंदर हमला कर चुके हैं। लेकिन, उन्हें रोकने की अभी तक कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है। ताजमहल परिसर में लगातार बंदर घूमते नजर आते हैं। अब पढ़िए पूरा मामला ब्राजील के पर्यटक एंथनी पेन मंगलवास को आगरा घूमने आए थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह ताजमहल घूमने पहुंचे थे। सुबह के समय ताजमहल में कम टूरिस्ट थे। वह ताजमहल में घूम रहे थे। तभी उन पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों ने उनके एक हाथ पर काट लिया। इसके बाद पश्चिम बंगाल के एक टूरिस्ट को भी बंदरों ने काट लिया। पिछले 2 महीनों में विदेशी टूरिस्टों, महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों पर बंदर हमला कर चुके हैं। लगातार घटनाओं के बावजूद बंदरों से निपटने का स्थायी समाधान नहीं होने से टूरिस्टों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। सितंबर में लगातार सामने आई घटनाएं 3 सितंबर- दिल्ली की टूरिस्ट दीपिका गोयल को मस्जिद के पास बंदर ने पीछे से हमला कर हाथ में काट लिया। एएसआई और सीआईएसएफ कर्मियों ने उन्हें डिस्पेंसरी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। 16 सितंबर- ब्रिटिश पर्यटक सुजैन एन. बरेट को रॉयल गेट के पास बंदर ने हाथ में काट लिया। उन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। उस समय सामने आया था कि करीब 15 दिनों में पर्यटकों पर बंदर के हमले की यह चौथी घटना थी। अगस्त में भी जारी रहा बंदरों का हमला 12 अगस्त- कर्नाटक से आए मोहम्मद अली को ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास बंदर ने पैर में काट लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। 30 अगस्त- हरियाणा से आए 6 साल के अयांश को मेहमानखाने के पास बंदर ने हाथ में काट लिया। बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जुलाई में कोरियाई पर्यटक को काटा 26 जुलाई- दक्षिण कोरिया की टूरिस्ट किम मिहे को ताजमहल के पूर्वी गेट के पास बंदर ने हाथ में काट लिया था। हमले में उनके हाथ से खून निकलने लगा था। उन्हें ताजमहल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। इसके बाद अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन उसके पहुंचने में देरी हुई। बाद में उन्हें बैटरी कार से अस्पताल भेजा गया। इस मामले में एएसआई ने एंबुलेंस की व्यवस्था को लेकर सीएमओ को पत्र भी लिखा था। पर्यटकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी? ताजमहल में लगातार बंदरों के हमले के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर निगम की बताई जाती है। जबकि, ताजमहल की सुरक्षा और पर्यटकों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एएसआई के पास है। हमले के बाद प्राथमिक उपचार की व्यवस्था तो है, लेकिन बंदरों को परिसर और आसपास से हटाने को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा, झपट्टा मारने के बाद हाथ पकड़कर लटका आगरा में मंगलवार सुबह ताजमहल घूमने पहुंची यूके की महिला टूरिस्ट पर बंदर ने हमला कर दिया। महिला खुद को बचाने के लिए भागी। तभी बंदर ने उनके हाथ में काट लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को बंदर से बचाया। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗