3 अक्टूबर 2026, 4:36 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'

दिल्ली के जंतर-मंतर से शुक्रवार (02 अक्टूबर, 2026) को प्रदर्शन के दौरान 700 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. इस पर बीजेपी के प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध-प्रदर्शन करना बिल्कुल जायज है

दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

दिल्ली के जंतर-मंतर से शुक्रवार (02 अक्टूबर, 2026) को प्रदर्शन के दौरान 700 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. इस पर बीजेपी के प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध-प्रदर्शन करना बिल्कुल जायज है, लेकिन उसके कुछ कायदे और तरीके होते हैं. इसके लिए अनुमति लेनी पड़ती है. अजय आलोक शुक्रवार को पटना में यह बयान दिया.

उन्होंने कहा कि आप नियमों के तहत जहां भी प्रदर्शन करना चाहते हैं, कर सकते हैं. हमारा देश लोकतांत्रिक है, इसलिए कोई भी व्यक्ति प्रदर्शन कर सकता है, लेकिन अगर आप नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आपको हिरासत में लिया जाएगा. वैसे भी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना आम बात है.

'सफेद झूठ बोलते हैं राहुल गांधी'

अजय आलोक ने Form 6 को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी सफेद झूठ बोलते हैं. सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि Form 6 में कोई बदलाव नहीं हुआ है और संवैधानिक रूप से ऐसा बदलाव संभव नहीं है. चुनाव आयोग भी इस संबंध में स्पष्ट कर चुका है. राहुल गांधी जानबूझकर भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. वे मूल रूप से कांग्रेसी नहीं बचे हैं, बल्कि ये लोग नक्सल और अल्ट्रा-लेफ्ट विचारधारा की ओर चले गए हैं."

यह भी पढ़ें- CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'

दूसरी ओर कैप्टन स्मित माछर की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को अपना 'आइडल' कहने पर उन्होंने कहा, "देखिए, स्मित माछर ने जो किया है, उससे एक-एक भारतीय, यानी 140 करोड़ भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. उन्होंने साबित किया है कि अपनी जान पर खेलकर उन्होंने न सिर्फ विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई, बल्कि अगर वह विमान कहीं दुर्घटनाग्रस्त होता, तो जमीन पर भी बड़ी संख्या में लोग मारे जा सकते थे." 

अजय आलोक ने कहा कि स्मित माछर ने एक आतंकी हमले को टाल दिया… न सिर्फ प्रधानमंत्री बल्कि पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है. निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री युवाओं के लिए तो आइडल हैं ही और हर उस व्यक्ति के लिए भी आइडल हैं, जो भारत और अपनी संस्कृति को जानता है.

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में दरार! 3 सीटों पर कांग्रेस-आरजेडी का मुकाबला

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗