दिल्ली में प्रदर्शन के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत:जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, गन्न मूल्य बढ़वाने की भी मांग
दिल्ली में आज हो रहे प्रदर्शन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारी अब जिलाधिकारी (डीएम) मेरठ को ज्ञापन सौंपेंगे। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़े कई मुद

दिल्ली में आज हो रहे प्रदर्शन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारी अब जिलाधिकारी (डीएम) मेरठ को ज्ञापन सौंपेंगे। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर अपनी मांगें उठाईं। इनमें गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा वोटों में गड़बड़ी समेत अन्य मुद्दों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया है। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई। किसान नेताओं का कहना है कि विभिन्न मांगों पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। इसी को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। इसके साथ दिल्ली कूच के लिए निकले कुछ कार्यकर्ताओं को काशी टोल पर भी पुलिस ने रोक लिया। किसान रूकने के बाद सड़क पर ही बैठ गए और पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। किसानों को कहना है कि अपनी मांगों को लेकर हम दिल्ली में समर्थन देने जा रहे थे लेकिन पुलिस का तानाशाह रवैया हमे वहां जाने से रोक रहा है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗