3 अक्टूबर 2026, 5:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग महिला की दो तिमाही की पेंशन अटकी:पति की पेंशन खाते में पहुंची, अधिकारियों ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया

कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित इगवारा गांव में एक दिव्यांग परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। परिवार के पांचों सदस्य दिव्यांग हैं। इनमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। आय का कोई खास साधन न होने के कारण सरकारी पेंशन ही उनके लिए सहारा है। पेंशन रुकने के बाद दिव्यांग दंपति जिला मुख्यालय विकास भवन फ़रियाद लेकर पहुंचे इगवारा पोस्ट

दिव्यांग महिला की दो तिमाही की पेंशन अटकी:पति की पेंशन खाते में पहुंची, अधिकारियों ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित इगवारा गांव में एक दिव्यांग परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। परिवार के पांचों सदस्य दिव्यांग हैं। इनमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। आय का कोई खास साधन न होने के कारण सरकारी पेंशन ही उनके लिए सहारा है। पेंशन रुकने के बाद दिव्यांग दंपति जिला मुख्यालय विकास भवन फ़रियाद लेकर पहुंचे इगवारा पोस्ट कांधी गांव के रहने वाले 50 साल के रविंद्र कुमार, उनकी 45 साल की पत्नी आशा देवी और तीन बेटे गोविंद (18), सर्वेंद्र (13) व हंसपाल (6) इस परिवार में हैं। दंपती ने बताया कि उनके तीनों बच्चे भी दिव्यांग हैं। आशा देवी के मुताबिक, उनकी पेंशन पिछली दो तिमाही से खाते में नहीं पहुंची है। इससे परिवार को पैसों की दिक्कत हो रही है। इस मामले की जानकारी मिलने पर दैनिक भास्कर ने परिवार की समस्या की जांच की। इसके बाद दंपती को दिव्यांग कार्यालय ले जाकर वहां के अधिकारी से मिलवाया गया। कार्यालय में वरिष्ठ सहायक उमनाथ ने दोनों के कागजात और पेंशन से जुड़ी जानकारी चेक की। अटकी हुई पेंशन राशि खाते में आ जाएगी जांच में पता चला कि रविंद्र कुमार की पेंशन जुलाई महीने में उनके बैंक खाते में आ चुकी है। वहीं, आशा देवी की पेंशन दो तिमाही से खाते में नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि दिव्यांग पेंशन का पैसा हर तीन महीने में दिया जाता है। इस हिसाब से महिला की दो तिमाही की रकम अटकी हुई है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी होते ही अटकी हुई पेंशन राशि खाते में आ जाएगी। अधिकारियों ने परिवार को अपने पुराने दिव्यांगता संबंधी कागजात अपडेट कराने की भी सलाह दी। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में जरूरी प्रक्रिया पूरी करके नए कार्ड बनवाने की जानकारी दी गई। पेंशन की स्थिति साफ होने के बाद अब परिवार को आशा देवी की अटकी हुई दो तिमाही की पेंशन मिलने की उम्मीद है। परिवार का कहना है कि पैसा मिलने से घर के जरूरी खर्चों में कुछ मदद मिल पाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗