देवरिया के 10 पुलिसकर्मी सेवा पदक से सम्मानित:एसपी ने पदक लगाकर किया सम्मान; बोले- कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी पुलिस सेवा की पहचान
देवरिया में उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 10 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अभिजित आर. शंकर ने पुलिसकर्मियों को पदक लगाकर सम्मानित किया। एसपी ने पदक पाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा

देवरिया में उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 10 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अभिजित आर. शंकर ने पुलिसकर्मियों को पदक लगाकर सम्मानित किया। एसपी ने पदक पाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी, बेहतर कार्यशैली और जनसेवा की भावना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले सेवा पदक पुलिसकर्मियों की लंबे समय से की जा रही उत्कृष्ट और समर्पित सेवाओं का सम्मान हैं। ऐसे सम्मान दूसरे पुलिसकर्मियों को भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और आम लोगों को त्वरित व संवेदनशील पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान मिलने से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है। वर्ष 2026 में 6 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान वर्ष 2026 के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक सादिक परवेज (सीटी सेल, पुलिस कार्यालय), उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय (अभियोजन कार्यालय), उपनिरीक्षक बुधई राम (थाना महुआडीह) और उपनिरीक्षक प्रारब्ध प्रताप (थाना श्रीरामपुर) को सम्मानित किया गया। वहीं, उत्कृष्ट सेवा पदक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर कुमार राय (प्रधान लिपिक, पुलिस कार्यालय) और मुख्य आरक्षी राजेश यादव (अभियोजन कार्यालय) को दिया गया। वर्ष 2025 के चार पुलिसकर्मी भी सम्मानित वर्ष 2025 के उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी अशोक कुमार (गोपनीय कार्यालय), मुख्य आरक्षी नसीम अहमद (एसपी स्कोर्ट), मुख्य आरक्षी शिव कुमार राय (सीओ नगर कार्यालय) और आरक्षी चालक विश्वम्भर राय (परिवहन शाखा, पुलिस लाइन) को सम्मानित किया गया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दी बधाई कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवा पदक पाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
