2 अक्टूबर 2026, 3:36 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

देवरिया में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम:OTP, PIN और पासवर्ड साझा न करने की सलाह; ठगी होने पर तुरंत सूचना देने को कहा

देवरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभागार में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ साइबर ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता और

देवरिया में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम:OTP, PIN और पासवर्ड साझा न करने की सलाह; ठगी होने पर तुरंत सूचना देने को कहा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
देवरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभागार में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ साइबर ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता और जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में लोगों से कहा गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM या UPI PIN, पासवर्ड और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। बैंक या सरकारी संस्था के नाम पर आने वाले संदिग्ध फोन कॉल पर भरोसा न करने की सलाह दी गई। मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड करने या संदिग्ध लिंक खोलने से भी बचने को कहा गया। KYC और इनाम के नाम पर करते हैं ठगी जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। कभी बैंक खाता बंद होने, KYC अपडेट करने तो कभी इनाम या किसी अन्य लालच का हवाला देकर गोपनीय जानकारी मांगी जाती है। लोगों से कहा गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय संबंधित बैंक या संस्था से उसके आधिकारिक माध्यम से संपर्क करें। सावधानी से कम किया जा सकता है नुकसान जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि मोबाइल कॉल और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन फ्रॉड किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। सावधानी बरतकर साइबर अपराध से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। डॉ. हरिश्चंद्र यादव ने भी डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए संबंधित साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें, ताकि रकम की निकासी या आगे होने वाले नुकसान को रोकने का प्रयास किया जा सके। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम का संचालन अंकुर राय ने किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश सिंह, गंगा शरण पांडे, राजेश सिंह, मिथिलेश कुमार, धनंजय समेत जिला पंचायत के कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗