धनुष औ ममूटी की 'ओम' ने अच्छी शुरुआत की थी और इसका ओपनिंग वीकेंड भी दमदार रहा. लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इस एक्शन थ्रिलर की रफ्तार भी धीमी पड़ गई. हालांकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है. चलिए यहां 'ओम' की पांचवें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
'ओम' ने घरेलू बाजार में 5वें दिन कितनी की कमाई?
'ओम' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी और पहले दिन 18.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिर दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में मंदी देखी गई. बता दें कि 'ओम' ने दूसरे दिन 15.75 करोड़ कमाए थे. जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 15.90 करोड़ का कलेक्शन किया. 'ओम' का वीकेंड तो अच्छा रहा लेकिन वर्किंग डेज में इसकी कमाई में हर दिन बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है. बता दें कि रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को इसने 6.30 करोड़ की कमाई की. वहीं मंगलवार यानी 5वें दिन भी इसके कलेक्शन में मंदी आई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'ओम' ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को भारत में 5.40 करोड़ की नेट कमाई की.
- इसमें तमिल से 3.40 करोड़, तेलुगु से 1.60 करोड़ और हिंदी से 40 लाख की कमाई हुई।.
- इसके साथ ही, भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 61.45 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 71.25 करोड़ और हो गया है.
'ओम' ने 5वें वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की
'ओम' की कमाई में बेशक गिरावट जारी है लेकिन वर्ल्वाइड ये 100 करोड़ के पार हो गई है. बता दें कि विदेशों में, फिल्म ने 5वें दिन 1.00 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन 29.50 करोड़ तक पहुंच गया है. इसी के साथ फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 100.75 करोड़ हो गया है.
'ओम' ने वर्ल्डवाइड बनाया ये रिकॉर्ड
'ओम' वर्ल्डवाइड महज 5 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. इसी के साथ ये साल 2026 की शतक जड़ने वाली साल 2026 की 7वीं फिल्म बन गई है. इससे पहले जेलर 2, जना नायकन, सीन, विश्वनाथ एंड सन्स, मंदादी और डीसी 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी हैं.
'ओम' के बारे में
'ओम' मेंममूटी, धनुष और साई पल्लवी ने लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म में श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह, रेणु देसाई और इंद्रन्स भी अहम भूमिकाओं में हैं.




