26 नवंबर 2026, 2:42 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

'रामायण' की कमाई को 21वें दिन लगा झटका, फिर भी तोड़े 'गदर 2' से 'स्त्री 2' तक 7 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. हालांकि तीसरे मंडे को इसकी कमाई की रफ्तार कम हुई थी लेकिन तीसरे मंगलवार यानी 20वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर फिर मजबूती दिखाई. चलिए यहां जानते हैं कि रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को कितना

'रामायण' की कमाई को 21वें दिन लगा झटका, फिर भी तोड़े 'गदर 2' से 'स्त्री 2' तक 7 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. हालांकि तीसरे मंडे को इसकी कमाई की रफ्तार कम हुई थी लेकिन तीसरे मंगलवार यानी 20वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर फिर मजबूती दिखाई. चलिए यहां जानते हैं कि रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है? 
 
'रामायण' ने 21वें दिन कितनी कमाई की है? 
नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' सिनेमाघरों में 5 नवंबर को दीवाली से पहले रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉ़र्म कर रही है. इसका पहला हफ्ता सबसे शानदार रहा  और इसके फर्स्ट वीक की कमाई 564.65 करोड़ रही. वहीं दूसरे हफ्ते में भी इसने गदर मचाया और 299.10 करोड़ कमाए. 

लेकिन तीसरे हफ्ते के वीकडेज में इसकी कमाई घटीहै. बता दें कि  'रामायण' ने तीसरे मंडे 12.70 करोड़ कमाए थे. इसके बाद तीसरे मंगलवार को इसने तेजी दिखाई और 17.50 करोड़ कमाए. लेकिन अब तीसरे बुधवार यानी 21वें दिन इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है और इसने पहली बार सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 9.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस पौराणिक फिल्म की 21 दिनों की कुल नेट कमाई अब 982.55 करोड़ रुपये हो गई है.

'रामायण' ने तीसरे बुधवार को बनाया ये रिकॉर्ड
'रामायण' की कमाई में तीसरे बुधवार बेशक बड़ी गिरावट दर्ज की गई फिर भी इस फिल्म ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये 'गदर 2' (8.6 करोड़), 'पठान' (6.75 करोड़), 'छावा' (6.19 करोड़), और 'स्त्री 2' (5.68 करोड़) सहित 8 फिल्मों को पछाड़कर तीसरे बुधवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 8वीं फिल्म बन गई है.

ये हैं तीसरे बुधवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में (इंडिया नेट कलेक्शन) 

  • धुरंधर: 20.9 करोड़
  • धुरंधर 2: 10 करोड़
  • रामायण- 9.60 करोड़
  • गदर 2: 8.6 करोड़
  • पठान: 6.75 करोड़
  • छावा: 6.19 करोड़
  • स्त्री 2: 5.68 करोड़
  • एनिमल: 5 करोड़
  • जवान: 4.84 करोड़
  • पद्मावत: 4.5 करोड़

'रामायण' 1000 करोड़ से कितनी दूर?  
'रामायण' की रिलीज के 21 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 982 करोड़ हो चुकी है. वहीं अब ये1000 करोड़ी बनने की ओर बढ़ रही है. इस मील के पत्थर को पार करने के लिए इसे 18 करोड़ और कमाने होंगे. उम्मीद है कि चौथे वीकेंड तक फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेगी और 'धुरंधर 2' के बाद चार डिजिट में कमाई करने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन जाएगी. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗