नोएडा के अंडरपास में फंसी कार:ड्राइवर ने शीशा तोड़ा, तब गाड़ी से लोग बाहर आए, हादसे में किसी को चोट नहीं आई
नोएडा में सोमवार तड़के सेक्टर-95 अंडरपास में पानी भरा होने के कारण एक कार फंस गई। कार में 6 लोग सवार थे। ड्राइवर ने अपनी तरफ का शीशा तोड़ा और सभी लोग बाहर निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन टीम ने कार को बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। बुलंदशहर के चोला गांव निवासी नीरज रविवार रात अपने परिवार और गां

नोएडा में सोमवार तड़के सेक्टर-95 अंडरपास में पानी भरा होने के कारण एक कार फंस गई। कार में 6 लोग सवार थे। ड्राइवर ने अपनी तरफ का शीशा तोड़ा और सभी लोग बाहर निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन टीम ने कार को बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। बुलंदशहर के चोला गांव निवासी नीरज रविवार रात अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर गए थे। उनके साथ कृष्ण, सूरज, धर्मवती, सीमा और आरती भी थे। कार में चार बच्चे भी सवार थे। मंदिर में कृष्ण और सीमा के एक साल के बेटे का मुंडन कराया गया। इसके बाद सभी सोमवार तड़के करीब 4 बजे गांव लौट रहे थे। नीरज ने बताया कि CNG भरवाने के लिए वे सेक्टर-95 अंडरपास की तरफ मुड़ गए। बारिश के कारण बाहर साफ दिखाई नहीं दे रहा था। उन्हें लगा कि अंडरपास में दो-तीन फीट पानी होगा। जैसे ही कार बीच में पहुंची, वह बंद हो गई। जिससे सभी घबरा गए। पुलिस को सूचना दी और अपनी तरफ का शीशा तोड़कर बाहर निकले। इसके बाद दूसरे लोग भी बाहर आए। सभी ने मिलकर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर फेज-1 थाना पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सों की मदद से कार को बाहर निकलवाया। फिलहाल अंडरपास से पानी निकालने का काम किया जा रहा है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


