नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदा युवक:नीचे गिरा तो शरीर के टुकड़े हुए; घटना का VIDEO सामने आया
नोएडा में एक युवक ने शनिवार को यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। उसने बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही उसके शरीर के टुकड़े हो गए। मांस के लोथड़े 30-40 फीट दूर तक फैल गए। हर तरफ खून ही खून फैल गया। घटना सेक्टर-94 में सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर की है। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी साम

नोएडा में एक युवक ने शनिवार को यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। उसने बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही उसके शरीर के टुकड़े हो गए। मांस के लोथड़े 30-40 फीट दूर तक फैल गए। हर तरफ खून ही खून फैल गया। घटना सेक्टर-94 में सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर की है। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। इसमें संभव जैन (29) 80 मंजिला इमारत के 43वें फ्लोर की रेलिंग पर लटकता दिखाई दे रहा है। करीब 2-3 सेकंड वह रेलिंग पर चला। एक अन्य शख्स भी फ्लोर पर दिखाई दिया। इससे पहले वो कुछ करता, युवक ने छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने के बाद हालत ऐसी थी कि पुलिस शव को बोरी में भरकर ले गई। शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी की वजह से सुसाइड करने की बात सामने आ रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV खंगाल रही है, ताकि सुसाइड से पहले संभव की पल-पल की गतिविधि को ट्रैक किया जा सके। घटना के वक्त फ्लोर पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। घटना की 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- खबर अपडेट की जा रही है…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗