3 अक्टूबर 2026, 5:46 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

नोएडा में बारिश का अलर्ट:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 30°C

नोएडा में शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। तापमान में भी गिरावट आई है। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बादल और ठंडी हवा के कारण सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। 30 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा मौसम विभा

नोएडा में बारिश का अलर्ट:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 30°C
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
नोएडा में शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। तापमान में भी गिरावट आई है। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बादल और ठंडी हवा के कारण सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। 30 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को नोएडा में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। रविवार को भी छाए रहेंगे बादल रविवार को भी मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तापमान सामान्य से कम रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 1 अक्टूबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इससे दिन का तापमान ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है और मौसम सुहावना बना रह सकता है। सामान्य से 25% कम बारिश नोएडा में जून से अब तक 337.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में सामान्य तौर पर 452.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से अब तक करीब 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम में बदलाव के बीच हल्की बारिश होने पर शहर की हवा में मौजूद धूल के कण कम हो सकते हैं। इससे प्रदूषण का स्तर भी कुछ नीचे आने की उम्मीद है। फिलहाल शनिवार सुबह बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗