नींबू की बागवानी बनी मुनाफे का सौदा, दरभंगा के किसान ने बताया बंपर कमाई का पूरा गणित
Darbhanga Lemon Farming: दरभंगा में किसान अब नींबू की बागवानी को कम लागत में अच्छी कमाई देने वाली फसल के रूप में अपना रहे हैं. किसान अखिलेश चौधरी के अनुसार, एक नींबू की कीमत करीब 6 रुपये है. एक पौधे से सामान्य तौर पर करीब 250 नींबू मिल सकते हैं, जबकि अच्छी स्थिति में उत्पादन 500 से 600 नींबू तक पहुंच सकता है. गर्मी में नींबू पानी के अलावा अचार, सब्

Darbhanga Lemon Farming: दरभंगा में किसान अब नींबू की बागवानी को कम लागत में अच्छी कमाई देने वाली फसल के रूप में अपना रहे हैं. किसान अखिलेश चौधरी के अनुसार, एक नींबू की कीमत करीब 6 रुपये है. एक पौधे से सामान्य तौर पर करीब 250 नींबू मिल सकते हैं, जबकि अच्छी स्थिति में उत्पादन 500 से 600 नींबू तक पहुंच सकता है. गर्मी में नींबू पानी के अलावा अचार, सब्जी और सलाद में भी इसकी मांग बनी रहती है. त्योहार और शादी के सीजन में मांग बढ़ने से कीमत में भी इजाफा हो सकता है.
समाचार स्रोत
यह खबर News18 से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗