नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार:चौक पुलिस ने पिपरिया चौराहे से दबोचा, 24 सितंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा
महराजगंज में चौक पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को शनिवार दोपहर पिपरिया चौराहे से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को पीड़िता के प

महराजगंज में चौक पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को शनिवार दोपहर पिपरिया चौराहे से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजनों की ओर से थाना चौक में सूचना दी गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को कुछ लोग मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0-174/2026 में बीएनएस की धारा 137(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस के तहत दर्ज बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 137(2), 70(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5G/6 की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौक पुलिस ने पिपरिया चौराहे से तीनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकंदर पुत्र दूधनाथ (25), राकेश पुत्र पंचम (28) और दिलीप पुत्र नंतू (26) निवासी 28 नर्सरी, नक्शा बक्सा, थाना चौक, महराजगंज के रूप में हुई है। गिरफ्तारी दोपहर करीब 12:30 बजे की गई। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में हुई। टीम में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक सर्वदेव खरवार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗