नमो सेवा—अनकही कहानियां नाटक का मंचन:देवरिया में मोदी के सार्वजनिक जीवन के प्रसंग दिखेंगे, नाटक का मंचन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है। इसी के तहत 'नमो सेवा—अनकही कहानियां' नाम से एक नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाटक के जरिए नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सार्वजनिक जीवन के प्रसंगों को रंगमंच पर दिखाया जाएगा। देवरिया में सोमवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है। इसी के तहत 'नमो सेवा—अनकही कहानियां' नाम से एक नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाटक के जरिए नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सार्वजनिक जीवन के प्रसंगों को रंगमंच पर दिखाया जाएगा। देवरिया में सोमवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत देशभर में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नाटकों के जरिए लोगों से बात की जाएगी। काली प्रसाद ने बताया कि नाटक में संवाद, अभिनय, संगीत और मंच सजावट के जरिए राष्ट्रसेवा, जनकल्याण, अंत्योदय, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंग दिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नाटक को आसान और संगीतमय बनाया गया है, ताकि अभियान का संदेश अलग-अलग लोगों तक पहुंचाया जा सके। लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्र और दूसरे सार्वजनिक जगहों पर भी नाटक दिखाने की योजना है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कला और रंगमंच के माध्यम से प्रधानमंत्री की 25 साल की सार्वजनिक सेवा यात्रा को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला उपाध्यक्ष नागेशपति त्रिपाठी और जिला मीडिया संयोजक प्रभाकर तिवारी भी मौजूद थे।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
