नरैनी में ट्रांसपोर्ट ऑफिस से 11 जुआरी गिरफ्तार:1 लाख 31 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल, कार और 3 बाइक जब्त
बांदा के नरैनी में देर रात ट्रांसपोर्ट के ऑफिस में जुआ खेल रहे 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 31 हजार 970 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 104 ताश के पत्ते बरामद किए। इसके अलावा एक कार और तीन बाइक भी कब्जे में लेकर सीज की गई हैं।पुलिस ने यह जानकारी आज मंगलवार 10:57 बजे दी है पुलिस के अनुसार, 28/29 सितंबर की

बांदा के नरैनी में देर रात ट्रांसपोर्ट के ऑफिस में जुआ खेल रहे 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 31 हजार 970 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 104 ताश के पत्ते बरामद किए। इसके अलावा एक कार और तीन बाइक भी कब्जे में लेकर सीज की गई हैं।पुलिस ने यह जानकारी आज मंगलवार 10:57 बजे दी है पुलिस के अनुसार, 28/29 सितंबर की देर रात नरैनी पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बांदा रोड स्थित नरैनी राइस मिल के पास पंकज के ट्रांसपोर्ट ऑफिस में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। बताया गया है कि पंकज का ट्रांसपोर्ट का काम है। उसके यहां गाड़ियां रहती हैं, जिनका इस्तेमाल ट्रक, गिट्टी और मौरंग के कारोबार में किया जाता है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। तलाशी और फड़ से कुल 1,31,970 रुपये बरामद हुए।
पुलिस ने मौके से दो गड्डी ताश यानी 104 पत्ते और 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त बताई गई एक कार और तीन मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजकरन, अजय, रघुवंश उर्फ डब्बू, अनिल, चंचल, शरीफ, जितेंद्र, रमजानी, नंद किशोर, सिम्मी जीएल और पंकज शामिल हैं। सभी नरैनी क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों और गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई एसपी पलाश बंसल के निर्देशन और सीओ नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी पुलिस ने की। पुलिस ने बरामद नकदी और अन्य सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗