26 नवंबर 2026, 2:22 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

नवजात की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम:बदायूं में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाया

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के मुगरा महानगर में नवजात बेटे की मौत के आठ दिन बाद उसकी मां ने भी दम तोड़ दिया। 24 वर्षीय नेहा की बुधवार देर रात बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर देखरेख में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू

नवजात की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम:बदायूं में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाया
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के मुगरा महानगर में नवजात बेटे की मौत के आठ दिन बाद उसकी मां ने भी दम तोड़ दिया। 24 वर्षीय नेहा की बुधवार देर रात बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर देखरेख में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी आयेंद्र की पत्नी नेहा को 18 नवंबर को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उन्हें कटरा सहादतगंज के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने प्रसव में समय लगने की बात कही, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया नेहा ने घर पर बेटे को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद नेहा की हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार देर रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे नेहा की मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। उन्होंने देखरेख में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। ससुराल पक्ष का कहना है कि प्रसव के दौरान नेहा के पिता भी साथ थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली है। परिजनों के मुताबिक, नेहा की शादी अप्रैल 2025 में आयेंद्र से हुई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗