26 नवंबर 2026, 2:41 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

संविधान दिवस पर सोनभद्र में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ:एसपी ने पुलिस कार्यालय और चुर्क पुलिस लाइन में दिलाया संकल्प

संविधान दिवस पर गुरुवार को सोनभद्र में पुलिस विभाग की ओर से जिलेभर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय और चुर्क पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिसकर्मियों ने संविधान के मू

संविधान दिवस पर सोनभद्र में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ:एसपी ने पुलिस कार्यालय और चुर्क पुलिस लाइन में दिलाया संकल्प
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
संविधान दिवस पर गुरुवार को सोनभद्र में पुलिस विभाग की ओर से जिलेभर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय और चुर्क पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिसकर्मियों ने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। उन्होंने अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने के साथ आम लोगों की निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ सेवा करने का संकल्प भी लिया। नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करने का संदेश एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिसकर्मियों को संविधान में दिए गए मूलभूत अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने को कहा। उन्होंने संविधान की भावना के अनुरूप काम करने और नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करने का संदेश दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में निष्पक्ष और जवाबदेह रहने पर भी जोर दिया। जिले के सभी थानों और चौकियों में हुए कार्यक्रम कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, सीओ नगर रणधीर कुमार मिश्रा, सीओ यातायात एवं सदर सुधीर सिंह, सीओ घोरावल राजेश राय, सीओ लाइन भुवनेश्वर सिंह और प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम मौजूद रहे। जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में भी थाना व चौकी प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। पुलिस विभाग के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा की भावना मजबूत करना था।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗