नवविवाहिता पर चाकू से हमला, पति गिरफ्तार:तीन साल से प्रताड़ना का आरोप, अंगुली और कंधे पर चोट; कोर्ट ने भेजा जेल
अयोध्या सुजानगंज क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 25 वर्षीय नवविवाहिता प्रिया पर उसके ही पति बाबा दीन ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रिया की अंगुली और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति

अयोध्या सुजानगंज क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 25 वर्षीय नवविवाहिता प्रिया पर उसके ही पति बाबा दीन ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रिया की अंगुली और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, प्रिया मंगलवार को मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में प्रसाद लेने गई थी और प्रसाद लेने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान उसका पति बाबा दीन वहां पहुंचा और अचानक चाकू से उस पर वार कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर प्रिया को बचाया और पुलिस को सूचना दी। प्रिया ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में इनायतनगर निवासी बाबा दीन के साथ हुई थी। शादी के महज छह महीने बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करने लगा था। पिछले करीब तीन साल से वह लगातार घरेलू हिंसा का शिकार हो रही थी। परिजनों के हस्तक्षेप के बाद 5 मई को दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बाद भी पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रिया का मेडिकल परीक्षण कराया और उसका बयान दर्ज किया। आरोपी बाबा दीन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
