3 अक्टूबर 2026, 6:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

नौहझील में युवती परिवार से मिली:मिशन शक्ति टीम ने युवती को काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंपा

मथुरा के थाना नौहझील पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने रास्ता भटककर यमुना एक्सप्रेसवे के पास पहुंची एक युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को पुलिस की मोबाइल टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेसवे के आसपास युवती परेशान हालत में घूमती मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करती है और एक परिचित से मिलने

नौहझील में युवती परिवार से मिली:मिशन शक्ति टीम ने युवती को काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंपा
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मथुरा के थाना नौहझील पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने रास्ता भटककर यमुना एक्सप्रेसवे के पास पहुंची एक युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को पुलिस की मोबाइल टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेसवे के आसपास युवती परेशान हालत में घूमती मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करती है और एक परिचित से मिलने के लिए घर से निकली थी। मुलाकात नहीं होने पर वह रास्ता भटक गई। पुलिस उसे मिशन शक्ति केंद्र लेकर पहुंची, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने काउंसलिंग की। जानकारी के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। काउंसलिंग के बाद युवती को सकुशल परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗