1 नवंबर 2026, 8:29 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू; फाइनल में खिताबी मुकाबला

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। 2.4 ओवर के बाद टीम ने बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। अविष्का फर्नांडो 6 और कामिंदु मेंडिस 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शाहीन और नसीम ने

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू; फाइनल में खिताबी मुकाबला
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। 2.4 ओवर के बाद टीम ने बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। अविष्का फर्नांडो 6 और कामिंदु मेंडिस 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शाहीन और नसीम ने की गेंदबाजी की शुरुआत पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने पहला ओवर किया। उन्होंने 7 रन दिए। वहीं, नसीम शाह ने दूसरे छोर से गेंदबाजी की और एक ओवर में 3 रन दिए। श्रीलंका की टीम शुरुआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी कर रही है। शाहीन अफरीदी कर रहे पाकिस्तान की कप्तानी पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी कर रहे हैं, जबकि श्रीलंका की कमान कुसल मेंडिस के हाथों में है। पाकिस्तान ने फाइनल के लिए अपनी प्लेइंग-11 में फखर जमान, बाबर आजम और सलमान आगा जैसे बल्लेबाजों को शामिल किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: फखर जमान, माज सदाकत, बाबर आजम, साद बेग, सलमान आगा, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ और नसीम शाह। श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दसुन शनाका, जनिथ लियानगे, सहान अराचिगे, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालगे, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗