बिहार की राजधानी पटना के बुद्धाकॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार (23 सितंबर) को पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग की और फिर फरार हो गए. उन्हें पांच गोली लगी है. अनिल यादव मौजूदा वार्ड पार्षद के पति हैं. यह घटना किदवई पुरी इलाके में हुई है. फिलहाल गोली लगने के बाद बुरी तरह से जख्मी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव को अपराधियों ने अपार्टमेंट में घुसकर गोली मारी है. अपार्टमेंट के बेसमेंट में अपने समर्थकों के साथ बैठे थे, इसी दौरान बदमाशों ने परिसर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस जांच में जुटी है.
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में शाम 7.30 बजे की घटना
DSP कृष्ण मुरारी (लॉ एंड ऑर्डर) ने जानकारी देते हुए कहा, ''बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में शाम करीब 7.30 बजे एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंचती है तो पता चला कि अपार्टमेंट के बेसमेंट में बैठे अनिल यादव नाम के व्यक्ति को गोली लगी है. अनिल यादव वार्ड पार्षद के पति हैं. अनिल यादव को 4-5 गोली लगी है. हाथ, पैर और पेट के हिस्से में गोली लगने की बात सामने आई है. हमने डॉक्टर की बात की है. उन्होंने बताया कि लोअर एब्डोमिनल में जो गोली लगी है उसे अभी निकाला नहीं जा सका है.''
एफएसएल की टीम को भी लगाया गया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल यादव जब बेसमेंट में बैठे थे, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन व्यक्ति आए. इन तीनों के द्वारा ही गोली चलाई गई है. उन्होंने आगे कहा, ''सीसीटीवी कैमरा और अन्य माध्यम के जरिए भी जांच की जा रही है. एफएसएल की टीम को भी लगाया गया है. फिलहाल स्थिति सामान्य है.''
बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है- प्रशांत किशोर
जनसुराज संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर भी अनिल यादव को देखने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने उनके परिजनों से भी मुलाकात की. इस दौरान
प्रशांत किशोर ने कहा, ''कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं. बिहार के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी को जवाब देना चाहिए कि ये जंगलराज नहीं है तो क्या है?''
जमुई कांड पर पटना में RJD का हल्लाबोल, फूंका CM सम्राट का पुतला
