27 नवंबर 2026, 2:38 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

पुणे घटना पर बोलीं सुप्रिया सुले, 'कोर्ट के बाहर हमला गंभीर, CM को ध्यान देना चाहिए'

पुणे में शिवाजीनगर जिला कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार (25 नवंबर) को युवक पर हुए हमले और फायरिंग की घटना को लेकर सियासत गरमा गई है. शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पुणे में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री

पुणे घटना पर बोलीं सुप्रिया सुले, 'कोर्ट के बाहर हमला गंभीर, CM को ध्यान देना चाहिए'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पुणे में शिवाजीनगर जिला कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार (25 नवंबर) को युवक पर हुए हमले और फायरिंग की घटना को लेकर सियासत गरमा गई है. शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पुणे में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डेटा के अनुसार पुणे क्राइम में देश में 5वें और महाराष्ट्र में नंबर 1 पर है.

एनसीपी (SP) की नेता सुप्रिया सुले ने कहा, ''पुणे में कोर्ट के बाहर हुआ हमला गंभीर है. हम राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन महाराष्ट्र पुलिस बहुत सक्षम है और मुख्यमंत्री को खुद पुणे की कानून-व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.''

रोहित पवार के मोर्चे को लेकर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

रोहित पवार के मोर्चे को लेकर उन्होंने कहा, ''पार्टी का कोई भी बड़ा निर्णय लेने का अधिकार सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और वरिष्ठ नेताओं को है. मैं पार्टी की एक सामान्य कार्यकर्ता हूं और मुझे ऐसे फैसलों का अधिकार नहीं है. पार्टी नेतृत्व जो भी आदेश और निर्णय लेगा, वह हमारे लिए सर्वोपरि होगा.''

पहले बिल को सामने आने दीजिए- सुप्रिया सुले

परिसीमन बिल को लेकर सुप्रिया सुले ने कहा कि पहले बिल को सामने आने दीजिए. देश के हित में जो सही होगा, विपक्ष और सत्ता पक्ष मिलकर उस पर फैसला करेंगे. संजय राउत जी ने क्या कहा, मैंने नहीं सुना, लेकिन जैसे जीएसटी और महिला आरक्षण बिल एकमत से पास हुए, वैसे ही अगर डिलिमिटेशन बिल देशहित में होगा तो चर्चा होगी. हर बात पर केवल विरोध करना या बिना सोचे समर्थन करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है.

पवार को लेकर अठावले के बयान पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

शरद पवार को लेकर रामदास अठावले बयान पर सुप्रिया सुले ने कहा, ''यह 'कुड हैव, शुड हैव, वुड हैव' वाली बात है. ऐसे बयानों पर गॉसिप करने का कोई मतलब नहीं है. काल्पनिक बातों पर चर्चा करके मैं न अपनी क्रेडिबिलिटी कम करना चाहती हूं और न किसी और की. अगर-मगर की बातों पर राजनीति नहीं चलती.'' बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दावा करते हुए कहा है कि अगर शरद पवार 2019 में NDA में शामिल होते, तो पीएम मोदी 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में उनके नाम पर विचार कर सकते थे.

महाराष्ट्र: 42 लाख से अधिक किसानों को अगले 3 महीने मुफ्त अनाज, कैबिनेट के बड़े फैसले

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗