30 अक्टूबर 2026, 8:59 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पिता को गोली मारने वाला बेटा और साला गिरफ्तार:बांदा में जमीन विवाद; पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस जब्त किया

बांदा के बबेरू इलाके में पिता को गोली मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने उनके बेटे और साले को गिरफ्तार किया है। घायल महादेव के कंधे में गोली लगी थी। उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। मीडिया सेल ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महादेव ने मौखिक रूप से पत्नी और बेटे को जायदाद से बेदखल कर घर से निकाल दिया था।

पिता को गोली मारने वाला बेटा और साला गिरफ्तार:बांदा में जमीन विवाद; पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस जब्त किया
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बांदा के बबेरू इलाके में पिता को गोली मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने उनके बेटे और साले को गिरफ्तार किया है। घायल महादेव के कंधे में गोली लगी थी। उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। मीडिया सेल ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महादेव ने मौखिक रूप से पत्नी और बेटे को जायदाद से बेदखल कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से दोनों अपने ननिहाल में रह रहे थे। इसी पारिवारिक और जमीन के विवाद के बीच 28 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे महादेव को गोली लगी। घटना के बाद रात में पुलिस को सूचना दी गई। महादेव ने पुलिस को दी शिकायत में बेटे शिवा और साले कामता पर तमंचे से गोली मारने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू की और केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। वे गैस एजेंसी से थोड़ा आगे तुर्की तालाब के पास मिले। उनके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस मिला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरवल गांव निवासी शिवा पुत्र महादेव और कामता पुत्र शंकर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗