3 अक्टूबर 2026, 7:00 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने जान दी:बदायूं में घर के कमरे में फंदे पर मिला शव, परिजन बोले- अक्सर होता था विवाद

बदायूं के सहसवान कस्बे के शहबाजपुर मोहल्ले में बुधवार रात 9 बजे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि युवक का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शहबाजपुर मोहल्ला निवासी 30 साल के अरविंद पुत्र गोवर्धन का बुधवार रात करीब 9 ब

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने जान दी:बदायूं में घर के कमरे में फंदे पर मिला शव, परिजन बोले- अक्सर होता था विवाद
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बदायूं के सहसवान कस्बे के शहबाजपुर मोहल्ले में बुधवार रात 9 बजे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि युवक का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शहबाजपुर मोहल्ला निवासी 30 साल के अरविंद पुत्र गोवर्धन का बुधवार रात करीब 9 बजे पत्नी आरती से किसी बात पर झगड़ा हुआ। परिजनों ने बताया कि झगड़े के बाद अरविंद कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद घर में चीख-पुकार मचने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी कमरे के बाहर अरविंद की पत्नी आरती रो रही थी। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अरविंद फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तुरंत सहसवान थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। परिजनों का कहना है कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का कहना है कि पत्नी से विवाद ही इस घटना की वजह है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗