पीपीगंज में पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कराया भोजन:सेवानिवृत्त इंजीनियर बाबूराम चौधरी की समाजसेवा को किया याद
गोरखपुर में नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 13 श्याम नगर स्थित जंगल बिहुली ग्राम सभा के नंदूपुर निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर स्व. बाबूराम चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर ब्राह्मणों और गरीब-असहाय लोगों को भोजन कराया गया। बाबूराम चौधरी का निधन पिछले वर्ष 22 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर के पुरानी नौगढ़ में करीब 75 वर्ष की आयु में हुआ था। वह उ

गोरखपुर में नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 13 श्याम नगर स्थित जंगल बिहुली ग्राम सभा के नंदूपुर निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर स्व. बाबूराम चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर ब्राह्मणों और गरीब-असहाय लोगों को भोजन कराया गया। बाबूराम चौधरी का निधन पिछले वर्ष 22 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर के पुरानी नौगढ़ में करीब 75 वर्ष की आयु में हुआ था। वह उत्तर प्रदेश सरकार के जल निगम विभाग में सहायक इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सरल और मृदुभाषी स्वभाव के बाबूराम चौधरी समाजसेवा के लिए जाने जाते थे। वह जरूरतमंदों की मदद करने के साथ अनाथ बच्चों की देखभाल भी करते थे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार चौधरी, रामकुमार चौधरी, शिवकुमार चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सरोज देवी, भाजपा नेता राजीव रंजन चौधरी रिंकू, गायत्री देवी, चंद्रमा चौधरी, रंजीत चौधरी, शुभम चौधरी और शिवम चौधरी सहित परिजन व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗