पूर्णिया ने बनाया रिकॉर्ड, बिहार में पहला तो देशभर में छठा स्थान; DM अंशुल कुमार ने बताया कैसे मारी बाजी
Purnia News : बिहार के पूर्णिया जिले ने विकास और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में पूर्णिया पूरे बिहार में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि देशभर के 112 जिलों में छठे स्थान पर कायम है. डीएम अंशुल कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्च

Purnia News : बिहार के पूर्णिया जिले ने विकास और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में पूर्णिया पूरे बिहार में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि देशभर के 112 जिलों में छठे स्थान पर कायम है. डीएम अंशुल कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर के पांच प्रमुख पैमानों पर जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है. सितंबर और अक्टूबर के आंकड़ों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पूर्णिया बिहार में नंबर वन रहा. भू-राजस्व और लोक शिकायतों के निपटारे में जिले को दूसरा स्थान मिला है.
समाचार स्रोत
यह खबर News18 से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗