23 नवंबर 2026, 2:18 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में युवक पर धारदार हथियार से हमला:गले और सिर पर कई वार, प्रेम-प्रसंग में जान से मारने का प्रयास

प्रतापगढ़ के विवेक नगर में रविवार रात करीब 11 बजे अज्ञात हमलावर ने प्रदीप श्रीवास्तव (52) पर धारदार हथियार से हमला किया। उनके गले और सिर पर कई वार किए गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया। प्रदीप रायबरेली के रहने वाले हैं और पिछले पांच साल से विवेक नगर में किराये के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।

प्रतापगढ़ में युवक पर धारदार हथियार से हमला:गले और सिर पर कई वार, प्रेम-प्रसंग में जान से मारने का प्रयास
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रतापगढ़ के विवेक नगर में रविवार रात करीब 11 बजे अज्ञात हमलावर ने प्रदीप श्रीवास्तव (52) पर धारदार हथियार से हमला किया। उनके गले और सिर पर कई वार किए गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया। प्रदीप रायबरेली के रहने वाले हैं और पिछले पांच साल से विवेक नगर में किराये के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। प्रदीप के भाई प्रमोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर सूचना मिलने के बाद वह गांव से भाई के पास पहुंचे, तो प्रदीप बेहोश मिले। शिकायत के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से उनके शरीर के नाजुक हिस्सों पर कई वार किए। शुरुआती चर्चा में हमले के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗