23 नवंबर 2026, 2:18 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में अवैध लैबों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग:CMO से बोले समिति पदाधिकारी- आधे से ज्यादा मानकों पर खरे नहीं

मुजफ्फरनगर में अवैध पैथोलॉजी लैब और स्वास्थ्य विभाग में कथित दलाली को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने CMO से शिकायत की। सोमवार को समिति अध्यक्ष नरेंद्र पंवार उर्फ साधु गुज्जर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। समिति ने जिले में संचालित लैबों की जांच कराने और मानकों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही C

मुजफ्फरनगर में अवैध लैबों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग:CMO से बोले समिति पदाधिकारी- आधे से ज्यादा मानकों पर खरे नहीं
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मुजफ्फरनगर में अवैध पैथोलॉजी लैब और स्वास्थ्य विभाग में कथित दलाली को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने CMO से शिकायत की। सोमवार को समिति अध्यक्ष नरेंद्र पंवार उर्फ साधु गुज्जर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। समिति ने जिले में संचालित लैबों की जांच कराने और मानकों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही CMO कार्यालय के एक लिपिक पर दलालों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उसकी संपत्ति की जांच कराने की मांग उठाई। जिले में करीब 500 लैब संचालित होने का दावा नरेंद्र पंवार ने दावा किया कि जिले में करीब 500 पैथोलॉजी लैब संचालित हैं। इनमें आधे से ज्यादा निर्धारित मानकों के मुताबिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिए गए ज्ञापन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ लैबों पर छापेमारी की थी, जिसमें कई कमियां मिली थीं। समिति ने बिना जरूरी सुविधाओं और शौचालय के संचालित हो रही लैबों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि नियमों का पालन किए बिना चल रही लैबों से लोगों की जांच और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लिपिक पर करोड़ों की संपत्ति जुटाने का आरोप समिति ने CMO कार्यालय के एक लिपिक पर दलालों से मिलीभगत का आरोप लगाया। नरेंद्र पंवार ने दावा किया कि संबंधित लिपिक ने पॉश कॉलोनी में करीब एक करोड़ रुपए का मकान खरीदा है और अब दो करोड़ रुपए की कोठी खरीदने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से लिपिक की संपत्ति की जांच कराने की मांग की। इसके अलावा SSP, SP सिटी और SP देहात से भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की गई। शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी लेने पहुंचे समिति के सदस्य अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि वे पहले दिए गए शिकायत पत्र पर हुई कार्रवाई और अब तक जांची गई लैबों की जानकारी लेने के लिए दोबारा CMO से मिले हैं। उन्होंने विभाग से अब तक की गई जांच और कार्रवाई का ब्योरा मांगा। CMO बोले- जांच जारी, जरूरत पड़ने पर FIR होगी CMO ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पैथोलॉजी लैबों की जांच कर कार्रवाई कर रहा है। निरीक्षण का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कार्यालय में दलालों की मौजूदगी और वायरल फोटो के मामले की भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ FIR भी दर्ज कराई जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗