6 अक्टूबर 2026, 3:06 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

प्रियंका ने योगी के पैर छुए, 8 प्रत्याशियों का नामांकन:राज्यसभा चुनाव- आपाधापी में दरवाजे के शीशे टूटे, भाजपा कार्यकर्ता से भिड़ा सुरक्षाकर्मी

यूपी राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 8 प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत, श्रुति गंगवार और गोपीकृष्ण पांडेय ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सबसे पहले धर्मपाल सिंह और सबसे आखिर में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान भीड़ इतनी

प्रियंका ने योगी के पैर छुए, 8 प्रत्याशियों का नामांकन:राज्यसभा चुनाव- आपाधापी में दरवाजे के शीशे टूटे, भाजपा कार्यकर्ता से भिड़ा सुरक्षाकर्मी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 8 प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत, श्रुति गंगवार और गोपीकृष्ण पांडेय ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सबसे पहले धर्मपाल सिंह और सबसे आखिर में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान भीड़ इतनी थी कि आपाधापी में विधानसभा के समिति कक्ष के दरवाजे के कांच टूट गए। नामांकन के बाद भाजपा कार्यकर्ता की विधानसभा के सुरक्षाकर्मी से बहस हो गई। देखते ही देखते धक्का-मुक्की और गाली-गलौज होने लगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। इसका वीडियो भी सामने आया है। सपा के राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सपा पहले तीसरा उम्मीदवार उतारने वाली थी, लेकिन अखिलेश यादव ने इससे इनकार कर दिया। ऐसे में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। 3 तस्वीरें देखिए-
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗