31 अक्टूबर 2026, 7:38 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

प्रयागराज में नीले ड्रम वाले घर की खुदाई जारी:अब तक 10 करोड़ मिलने की उम्मीद, IT टीम पिछले 24 घंटे से गांव में

प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन के अंदर नीले ड्रम में मिले करोड़ों रुपए के मामले में शनिवार को तीसरे दिन भी जांच और खुदाई जारी है। घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे गए 5 करोड़ रुपए का राज गहराता जा रहा है। जमीन के अंदर और कितनी नकदी छिपी है, इसका पता लगाने के लिए आयकर विभाग की तीन टीमें पिछले 24 घंटे से गांव के मकान में डेरा जमाए हुए है

प्रयागराज में नीले ड्रम वाले घर की खुदाई जारी:अब तक 10 करोड़ मिलने की उम्मीद, IT टीम पिछले 24 घंटे से गांव में
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन के अंदर नीले ड्रम में मिले करोड़ों रुपए के मामले में शनिवार को तीसरे दिन भी जांच और खुदाई जारी है। घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे गए 5 करोड़ रुपए का राज गहराता जा रहा है। जमीन के अंदर और कितनी नकदी छिपी है, इसका पता लगाने के लिए आयकर विभाग की तीन टीमें पिछले 24 घंटे से गांव के मकान में डेरा जमाए हुए हैं। शुक्रवार को घर के चार कमरों में खुदाई के दौरान 4 बड़े बक्से मिले थे, जिन्हें टीम अपने साथ ले गई। इसके अलावा बरामद नोटों की गिनती भी की जा रही है। अब तक मिली नकदी की कुल कीमत 8 से 10 करोड़ रुपए या इससे अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, बरामद रकम का सही आंकड़ा आयकर विभाग की गिनती पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। शनिवार सुबह भी आयकर विभाग के अधिकारी और मजदूर घर में खुदाई के काम में जुटे हैं। देखिए 3 तस्वीरें… चार कमरों में खुदाई के दौरान मिले चार बक्से शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने मकान के चार कमरों में जांच और खुदाई कराई थी। इस दौरान चार बड़े बक्से मिले, जिन्हें अधिकारी अपने साथ ले गए। टीम को आशंका है कि मकान के अंदर जमीन या दीवारों के पीछे अभी और नकदी या कीमती सामान छिपा हो सकता है। इसी आशंका के चलते पूरे मकान की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। नोटों की गिनती के साथ दस्तावेजों की भी जांच मौके पर नोटों की गिनती के लिए मशीनें लगाई गई हैं। टीम नकदी के साथ मकान से मिले संदिग्ध दस्तावेज, बैंक डायरियां और संपत्ति से जुड़े कागजात की भी जांच कर रही है। इन दस्तावेजों को अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया है। तीसरे दिन भी मकान में डेरा जमाए हैं अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग ने जांच अपने हाथ में ले रखी है। शुक्रवार को भारी सुरक्षा बल के साथ टीम गांव पहुंची थी। इसके बाद से लगातार मकान में तलाशी और खुदाई की जा रही है। शनिवार को तीसरे दिन भी जांच जारी है। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही नकदी की वास्तविक मात्रा और उसके स्रोत के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी। पुणे से बार-बार लाते रहे नोटों की गड्डियां अब तक की जांच में सामने आया है कि नवाबगंज निवासी राजेश और राकेश करोड़ों रुपए की नकदी पुणे से प्रयागराज लाकर ड्रमों में भरते थे और फिर उसे जमीन में गाड़ देते थे। दोनों भाइयों से पूछताछ के बाद एक टीम को पुणे भी भेजा गया है। दोनों भाई कई साल तक पुणे के एक सर्राफा कारोबारी के यहां काम करते रहे थे। कोविड के दौरान वे प्रयागराज लौट आए। आशंका है कि इसी दौरान करोड़ों रुपए की नकदी यहां लाई गई। जांच एजेंसियों को आशंका है कि तीन ड्रमों के अलावा परिवार ने घर, बाग, खाली जमीन या किसी अन्य मकान में भी नोटों की गड्डियां छिपाकर रखी हो सकती हैं। पुलिस ने गांव की बिजली कटवाकर मारी रेड नवाबगंज इलाके के बरईपुर गांव में राकेश यादव उर्फ महाकाल का पुश्तैनी मकान है। पुलिस को इनपुट मिला था कि राकेश ने चोरी के रुपए घर में जमीन के नीचे छिपाकर रखे हैं। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया तक पहुंची। इसके बाद बुधवार शाम 6 बजे डीसीपी (गंगानगर) सोनम कुमार और एडीसीपी पुष्कर वर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई से पहले पूरे गांव की बिजली कटवा दी गई। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सोरांव की एसीपी श्यामजीत प्रमिला सिंह भी मौजूद रहीं। साढ़े चार घंटे तक चला सर्च अभियान पुलिस के मुताबिक, घर की तलाशी के दौरान जमीन में दबे तीन नीले ड्रम मिले। इनमें कपड़े में लपेटकर नोटों की गड्डियां रखी गई थीं। पुलिस ने नकदी कब्जे में लेकर मकान सील कर दिया और उसकी घेराबंदी कर दी। करीब साढ़े चार घंटे तक तलाशी अभियान चलाने के बाद पुलिस रात साढ़े 10 बजे वहां से लौटी। पुलिस ने राकेश के भाई बबलू को भी हिरासत में लिया है। पूरे परिवार को पुलिस टीमें अपने साथ ले गईं। मकान के चारों ओर 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। राकेश के घर के साथ उसके बगीचे और खाली जमीन को भी पुलिस ने घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया है। गांव वालों का दावा- कुछ साल में खरीदी गई 22 बीघा जमीन गांववालों ने बताया कि राकेश यादव कई साल पहले पुणे में अपने बहनोई और साले के साथ रहकर एक सर्राफा व्यापारी के घर काम करता था। कोविड के समय वह अपने बरईपुर स्थित घर चला आया। इसके बाद उसने 22 बीघा जमीन खरीदी। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। फिर करीब 1 करोड़ रुपए लगाकर घर बनवाया। दो ट्रैक्टर के साथ DJ और पिकअप खरीदा। फिर यहीं पर सीमेंट-सरिया का कारोबार करने लगा। राकेश 2 भाइयों के साथ गांव में रहता है राकेश 6 भाई हैं। इनमें राकेश, राजेश और लवकुश तीनों गांव में रहते हैं, जबकि तीन अन्य छोटू, राजेंद्र, अभिषेक बाहर रहते हैं। पिता राम आधार की मौत हो चुकी है। डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार ने बताया- राकेश के घर में जमीन के नीचे दबाए गए तीन ड्रमों से करोड़ों रुपए मिले हैं। मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती है। मामले की जांच के लिए लखनऊ से आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम पहुंची है। एक टीम को पुणे भी भेजा गया है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- अमेरिकन इन्फ्लुएंसर और यूपी की यूट्यूबर की दोस्ती में दरार: मार्विन बोले- मजाक उड़ाया, शिवानी फूट-फूटकर रोईं, VIDEO औरैया की इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी और उनके अमेरिकी दोस्त मार्विन आची के बीच दरार पड़ गई है। मार्विन ने शिवानी पर अपमानित करने का आरोप लगाया। मार्विन के आरोप के बाद शिवानी ने रोते हुए कहा- भैया आप मेरे साथ 15 दिन रहे। कोई परेशानी थी तो मुझसे पूछते, वीडियो बनाने की क्या जरूरत थी? VIDEO में पूरा मामला देखिए…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗