3 अक्टूबर 2026, 7:00 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

प्रयागराज में बार काउंसिल चुनाव की मतगणना:40वें एलिमिनेशन राउंड में अनुराग पांडेय 5818 वोट से आगे, प्रशांत अटल 5662 पर

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव की मतगणना जारी है। 40वें एलिमिनेशन राउंड में कानपुर नगर के अनुराग पांडेय 5,818 वोट के साथ सबसे ऊपर हैं। लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल को 5,662 वोट मिले हैं। दोनों के बीच 156 वोट का अंतर है। प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नगराहा 5,110 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बुलंदशहर के शिव किशोर गौड़ 4,

प्रयागराज में बार काउंसिल चुनाव की मतगणना:40वें एलिमिनेशन राउंड में अनुराग पांडेय 5818 वोट से आगे, प्रशांत अटल 5662 पर
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रयागराज में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव की मतगणना जारी है। 40वें एलिमिनेशन राउंड में कानपुर नगर के अनुराग पांडेय 5,818 वोट के साथ सबसे ऊपर हैं। लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल को 5,662 वोट मिले हैं। दोनों के बीच 156 वोट का अंतर है। प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नगराहा 5,110 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बुलंदशहर के शिव किशोर गौड़ 4,465 वोट के साथ चौथे और प्रयागराज के अजय यादव 4,025 वोट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। पंचू राम मौर्य 4,018 वोट के साथ छठे नंबर पर हैं। टॉप-10 में इन प्रत्याशियों की स्थिति बरेली के शिरीष कुमार मेहरोत्रा 3,900 वोट के साथ सातवें स्थान पर हैं। गोंडा के अजय शंकर श्रीवास्तव को 3,727 वोट मिले हैं और वह आठवें स्थान पर हैं। लखनऊ के जानकी शरण पांडेय 3,570 वोट के साथ नौवें और प्रयागराज के इमरान माबूद खान 3,509 वोट के साथ दसवें स्थान पर हैं। अमरेंद्र नाथ सिंह 3,408 वोट के साथ 11वें और जय नारायण पांडेय 3,330 वोट के साथ 12वें नंबर पर हैं। निचले पायदान पर तीन प्रत्याशी 40वें एलिमिनेशन राउंड में मेरठ के अजय त्यागी 799 वोट के साथ 88वें स्थान पर हैं। लखनऊ के साबिर अब्बास को 791 वोट मिले और वह 89वें स्थान पर हैं। गोंडा के सुरेश चंद्र तिवारी 786 वोट के साथ 90वें स्थान पर हैं। एलिमिनेशन राउंड आगे बढ़ने के साथ प्रत्याशियों के वोटों में बदलाव हो रहा है। वैध और एग्जॉस्टेड वोट का भी ब्योरा जारी दस्तावेजों में अलग-अलग राउंड के वैध और एग्जॉस्टेड वोटों का विवरण भी दिया गया है। इसमें 1,928, 761, 736 और 431 वैध वोट दर्ज हैं। वहीं 118, 57, 42 और 19 एग्जॉस्टेड वोट दर्ज किए गए हैं। मतगणना आगे बढ़ने के साथ प्रत्याशियों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है। अब अगले एलिमिनेशन राउंड के नतीजों पर नजर है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗