प्रयागराज में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डिफेंडर के ऊपर बैठे:100 गाड़ियों का काफिला निकाला; क्रेन से पहनाई गई माला
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा सोमवार को पहली बार प्रयागराज पहुंचे हैं। उनके काफिले में 100 से अधिक गाड़ियां हैं। इनमें 2.5 करोड़ रुपए की डिफेंडर और 1.5 करोड़ रुपए की मर्सिडीज समेत कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। रोहित मिश्रा सबसे पहले शाम 5:45 बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां वे छात्रसंघ भवन गए। इसी भवन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा सोमवार को पहली बार प्रयागराज पहुंचे हैं। उनके काफिले में 100 से अधिक गाड़ियां हैं। इनमें 2.5 करोड़ रुपए की डिफेंडर और 1.5 करोड़ रुपए की मर्सिडीज समेत कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। रोहित मिश्रा सबसे पहले शाम 5:45 बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां वे छात्रसंघ भवन गए। इसी भवन से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने यहां शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। रोहित मिश्रा ने कहा- आप सबको जितना दर्द है, उतना ही दुख मुझे भी है। मुझे भी वही पीड़ा है। लेकिन, आज मैं उस पद पर पहुंचा हूं, जहां इसी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन में लगे ताले को बहुत जल्द खुलवाने का काम करूंगा। इसके बाद शहर में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। समर्थकों ने बुलडोजर से माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके काफिले में डीजे, रोड लाइट और बुलडोजर भी शामिल हैं। 4 तस्वीरें देखिए… जगह-जगह फूल-मालाओं से हुआ स्वागत रोहित मिश्रा के स्वागत के लिए तेलियरगंज से भाजपा कार्यालय तक कई जगह कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कुछ जगहों पर क्रेन से बड़ी माला पहनाई गई। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। रोहित मिश्रा के कार्यक्रम के जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗