3 अक्टूबर 2026, 5:48 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद निर्मल खत्री की पत्नी को श्रद्धांजलि दी:अयोध्या आवास पर दिनभर जुटे लोग, परिवार को बंधाया ढांढस

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी स्वर्गीय बीना खत्री के निधन के बाद अयोध्या के बजाजा स्थित आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर बीना खत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिवार को ढांढस बंधाया। इन लोगों ने पहुंचकर दी श्रद्

पूर्व सांसद निर्मल खत्री की पत्नी को श्रद्धांजलि दी:अयोध्या आवास पर दिनभर जुटे लोग, परिवार को बंधाया ढांढस
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी स्वर्गीय बीना खत्री के निधन के बाद अयोध्या के बजाजा स्थित आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर बीना खत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिवार को ढांढस बंधाया। इन लोगों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि विधायक चंद्रभानु पासवान, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, पूर्व विधायक विशाल वर्मा, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, बड़ा भक्तमाल अयोध्या धाम के महंत अवधेश दास, महंत स्वामी दिलीप दास, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष परमानंद मिश्रा, रवि सिंह और गन्ना यूनियन के दीपेंद्र सिंह समेत कई लोग पहुंचे। अंबेडकरनगर के कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडेय ‘कक्कू’, बीकापुर के कपिल देव पाठक, मिर्गीपुर के शिव बहादुर दुबे और शेर बहादुर दुबे, देवा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सहदेव उपाध्याय और कुरावन के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश तिवारी समेत अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। सभी ने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल मिलने की कामना की। अंकुर खत्री ने जताया आभार पूर्व सांसद के पुत्र अंकुर खत्री ने आवास पर पहुंचे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संवेदना जताने पहुंचे सभी शुभचिंतकों का आभार जताया। अंकुर खत्री ने कहा कि इस कठिन समय में अलग-अलग राजनीतिक दलों, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों का परिवार के साथ खड़ा होना भावनात्मक संबल है। बीना खत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व सांसद के आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗