3 अक्टूबर 2026, 6:59 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

पुलिस हिरासत में युवक की मौत, वकीलों का हंगामा:प्रतापगढ़ में प्रेमिका के पिता, भाई और पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस

प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली इलाके में पुलिस हिरासत में एक युवक अर्जुन उर्फ शैलेश की मौत मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता लल्लूराम की शिकायत पर पट्टी कोतवाली में हत्या का केस दर्ज किया गया है। लल्लूराम ने अपनी शिकायत में प्रेमिका के पिता संतोष दुबे, उसके भाई अनीष दुबे और कुछ अज्ञात पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस

पुलिस हिरासत में युवक की मौत, वकीलों का हंगामा:प्रतापगढ़ में प्रेमिका के पिता, भाई और पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली इलाके में पुलिस हिरासत में एक युवक अर्जुन उर्फ शैलेश की मौत मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता लल्लूराम की शिकायत पर पट्टी कोतवाली में हत्या का केस दर्ज किया गया है। लल्लूराम ने अपनी शिकायत में प्रेमिका के पिता संतोष दुबे, उसके भाई अनीष दुबे और कुछ अज्ञात पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में पट्टी कोतवाली के कई अधिवक्ताओं ने थाने के गेट पर ताला लगा दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लल्लूराम ने बताया कि उनके बेटे अर्जुन का गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। उनके मुताबिक, लड़की के घर से जाने के बाद उसके परिजनों की शिकायत पर एक केस दर्ज हुआ था। बाद में लड़की के बयान के आधार पर इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। पिता ने आरोप लगाया कि इसके बाद लड़की के पिता और भाई ने उनके बेटे को जातिसूचक शब्द कहे और धमकी दी। 16 सितंबर को लड़की फिर घर से चली गई। इसके बाद अर्जुन के खिलाफ दोबारा केस दर्ज कराया गया। लल्लूराम के अनुसार, पट्टी पुलिस उनके बेटे को दिल्ली से लेकर आई थी। इसके बाद अर्जुन पुलिस हिरासत में था। शिकायत में कहा गया है कि 21 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे गांव के प्रधान ने लल्लूराम को बताया कि उनके बेटे की पट्टी कोतवाली में मौत हो गई है। इसके बाद पिता ने पुलिस और लड़की के परिजनों की मिलीभगत से बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗