22 अक्टूबर 2026, 5:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

पुवायां में रामलीला का मंचन:लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और रावण के किरदारों से सजी मंचीय प्रस्तुति

शाहजहांपुर में पुवायां नगर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में अमन शुक्ला 11 वर्षों से भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। सीतापुर जिले की राम श्याम कुशल मंगल लीला संस्थान की रामलीला मंडल स्वामी अवधेश नन्दन मिश्रा की देखरेख में हो रही है। इसमें अजय त्रिवेदी भगवान लक्ष्मण, मयंक पांडे भरत, कार्तिक पांडे शत्रुघ्न और रामनरेश तिव

पुवायां में रामलीला का मंचन:लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और रावण के किरदारों से सजी मंचीय प्रस्तुति
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
शाहजहांपुर में पुवायां नगर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में अमन शुक्ला 11 वर्षों से भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। सीतापुर जिले की राम श्याम कुशल मंगल लीला संस्थान की रामलीला मंडल स्वामी अवधेश नन्दन मिश्रा की देखरेख में हो रही है। इसमें अजय त्रिवेदी भगवान लक्ष्मण, मयंक पांडे भरत, कार्तिक पांडे शत्रुघ्न और रामनरेश तिवारी रावण की भूमिका निभा रहे हैं। श्याम जी मिश्रा माता सीता का किरदार निभा रहे हैं। रामलीला देखने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। बुधवार को रावण वध और पुतला दहन देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग आए। मेले में मौत का कुआं और झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ प्रवीण मलिक और प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने पुलिस बल तैनात किया है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗