फर्रुखाबाद में ‘चाचा है तो सपा है’ की होर्डिंग वायरल:सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बताया BJP की साजिश
फर्रुखाबाद में सोशल मीडिया पर शुक्रवार को ‘चाचा है तो सपा है’ लिखे होर्डिंग का वीडियो सामने आया है। इस पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया। उन्होंने दावा किया कि फर्रुखाबाद में ऐसा कोई पोस्टर या होर्डिंग नहीं लगाया गया है। वायरल होर्डिंग पर एमएलसी चुनाव में रिकॉर्ड जीत की बधाई दी गई

फर्रुखाबाद में सोशल मीडिया पर शुक्रवार को ‘चाचा है तो सपा है’ लिखे होर्डिंग का वीडियो सामने आया है। इस पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया। उन्होंने दावा किया कि फर्रुखाबाद में ऐसा कोई पोस्टर या होर्डिंग नहीं लगाया गया है। वायरल होर्डिंग पर एमएलसी चुनाव में रिकॉर्ड जीत की बधाई दी गई है। इसमें शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर लगी है, जबकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर नहीं है। पार्टी संगठन में नहीं मिला राममूर्ति यादव का नाम चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायकों, विधानसभा अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बात कर मामले की जानकारी ली। पड़ताल में पता चला कि राममूर्ति सिंह यादव नाम का कोई व्यक्ति फर्रुखाबाद के जिला संगठन में पदाधिकारी या सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से भी राममूर्ति यादव के बारे में पूछा गया, लेकिन किसी ने ऐसे व्यक्ति को पहचानने की बात नहीं कही। जिलाध्यक्ष ने वायरल होर्डिंग को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि यह फर्रुखाबाद का नहीं है। एमएलसी चुनाव के बाद भाजपा पर लगाया आरोप चंद्रपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सीटें बढ़ने के बाद भाजपा बौखलाई हुई है। उन्होंने वायरल होर्डिंग को इसी साजिश का हिस्सा बताया।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
