बीएल मीणा राजस्व परिषद के अध्यक्ष बने:अमृत अभिजात की ताकत बढ़ी, यूपी रोडवेज के चेयरमैन का अतिरिक्त चार्ज मिला
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया है। उन्हें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, रेशम विभाग के विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अ

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया है। उन्हें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, रेशम विभाग के विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। अमृत अभिजात को बीते दिनों परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया था। रोडवेज में आगामी दिनों में पीपीपी मोड पर नए बस स्टैंड बनाए जाने हैं वहीं करीब एक हजार नई बसों की खरीद होनी है। राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल आज राजस्व परिषद अध्यक्ष पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हो रही है। बीएल मीणा अप्रैल 2028 तक राजस्व परिषद के अध्यक्ष रहेंगे। सूत्रों के मु्ताबिक शासन के कुछ वरिष्ठ आईएएस की तबादला सूची जल्द जारी होगी उसमें कुछ और अफसरों के विभाग बदले जाएंगे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗