3 अक्टूबर 2026, 4:40 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार और सोमवार (27-28 सितंबर, 2026) को अपने दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जाने वाले हैं. अपने दो दिवसीय दौर के दौरान न

बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें कार्यक्रम
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार और सोमवार (27-28 सितंबर, 2026) को अपने दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जाने वाले हैं. अपने दो दिवसीय दौर के दौरान नितिन नबीन राज्य में अपने संगठनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे. इस दौरान वे बंगाल में पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन की अध्यक्षता में होने वाली कोर ग्रुप की मीटिंग में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारियों पर फोकस किए जाने को लेकर चर्चा हो सकती है.

बंगाल के सांसदों-विधायकों के साथ बैठक करेंगे नितिन नबीन

इसके साथ ही, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पश्चिम बंगाल से आने वाले सांसदों और विधायकों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है. बंगाल से निर्वाचित भाजपा के प्रतिनिधियों के साथ होने वाली बैठक में संगठनात्मक मामलों, पार्टी संगठन और निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच समन्वय और राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है. 

इन बैठकों के अलावा, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पार्टी के अन्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे.

संगठनात्मक विस्तार के साथ गतिविधियों की समीक्षा करेंगे BJP अध्यक्ष

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का यह पश्चिम बंगाल दौरा उनके पार्टी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद देश भर के राज्यों में चल रहे उनके संगठनात्मक विस्तार के अभियान का हिस्सा है. इस अभियान का मकसद भाजपा के राज्य इकाइयों के साथ समन्वय को और मजबूत करना, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना और पार्टी के नेताओ-कार्यकर्ताओं के साथ करीब से जुड़ना है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक विस्तार अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निबिन नबीन ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद से अब तक जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, असम, केरल और पश्चिम बंगाल का दौरा किया है. उन्होंने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इस साल की शुरुआत में 27 और 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा किया था. अपने पिछले दौरे के दौरान नितिन नबीन ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने पर जोर दिया था. 

यह भी पढ़ेंः आलोचना के बीच ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बंगाल BJP अध्यक्ष, बोले- 'वे पद्मभूषण के...'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗