3 अक्टूबर 2026, 6:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बच्चों के विवाद में युवक को घेरकर पीटा:लाठी-डंडों से हमला किया, पुलिस वीडियो से कर रही पहचान

कोतवाली देहात इलाके के महताब कॉलोनी में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना में एक युवक घायल हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक महताब कॉलोनी में बारिश के दौरान पानी से भरी गली में 2 पक्षों के करीब दर्जनभर लो

बच्चों के विवाद में युवक को घेरकर पीटा:लाठी-डंडों से हमला किया, पुलिस वीडियो से कर रही पहचान
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कोतवाली देहात इलाके के महताब कॉलोनी में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना में एक युवक घायल हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक महताब कॉलोनी में बारिश के दौरान पानी से भरी गली में 2 पक्षों के करीब दर्जनभर लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिख रहे हैं। कुछ लोग एक युवक को घेरकर पीटते भी नजर आ रहे हैं। महिलाएं बीच-बचाव की कोशिश करती हैं, पर मारपीट जारी रहती है। विवाद बच्चों की कहासुनी से शुरू हुआ था, जो बड़ों के बीच संघर्ष में बदल गया। थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मेडिकल जांच के लिए भेजा। पुलिस वीडियो से लोगों की पहचान कर रही है। थाना प्रभारी पारस मलिक बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है और आरोपियों पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗