बच्चे बोले- DM अंकल गांव में स्ट्रीट लाइट लगवा दो:कौशांबी में 10 घंटे में गांव जगमगाया, रात को पोल पर चढ़कर कर्मचारियों ने लगाई लाइटें
कौशांबी में कुछ बच्चों ने हाथ जोड़कर DM से गांव में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की। बच्चों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा- DM अंकल हमारे गांव में एक भी खंभे पर भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। हम लोगों को अंधेरे में डर लगता है। इसलिए लाइट लगवा दीजिए। हमारे घर के आसपास खेत हैं। अंधेरे में जंगली जानवरों का खतरा रहता है। हम बच्चे डर

कौशांबी में कुछ बच्चों ने हाथ जोड़कर DM से गांव में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की। बच्चों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा- DM अंकल हमारे गांव में एक भी खंभे पर भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। हम लोगों को अंधेरे में डर लगता है। इसलिए लाइट लगवा दीजिए। हमारे घर के आसपास खेत हैं। अंधेरे में जंगली जानवरों का खतरा रहता है। हम बच्चे डर के मारे घर से नहीं निकल पाते हैं। इसके बाद बच्चों ने छोटी टॉर्च से गांव के पोल दिखाए, जिनपर कोई लाइट नहीं लगी थी। ये वीडियो सोमवार की रात करीब 11 बजे पोस्ट किया गया। मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे के बाद वायरल हुआ। वीडियो डीएम अमित कुमार पाल तक पहुंचा। डीएम ने तत्काल अफसरों को गांव भेजकर सर्वे कराया। रात करीब 9 बजे तक गांव में चार स्ट्रीट लाइटें लगवा दीं। पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर करारी थाना क्षेत्र के चक अहमदीपुर गांव का है। दो विजुलअ देखिए अब समझिए पूरा मामला गांव के रहने वाले अश्वनी राव (10) गांव के पास ही इंब्लिश मीडियम प्राइवेट स्कूल में कक्षा 4 का छात्र है। उसने दो दोस्तों के साथ सोमवार की रात को गांव में अंधेरे का आलम दिखाते हुए वीडियो बनाया। जिसमें उसने डीएम से अपील की। सचिव बोले- आदर्श गांव में चयनित है गांव पंचायत सचिव संदीप सिंह ने बताया- गांव की आबादी लगभग 1000 है। ये गांव आदर्श गांवों में चयनित है। गांव में 30 सोलर लाइटें प्रस्तावित हैं। लेकिन अभी तक शासन से पैसा न आने के कारण यहां एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी थी। इसके चलते गांव में अंधेरा छाया रहता था। बच्चे अंधेरे में घर से नहीं निकल पाते थे। अश्वनी के वीडियो को देख डीएम डॉ. अमित पाल ने जिला पंचायतराज अधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी (BEO) को तत्काल मौके पर भेजकर स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए। रात करीब 8 बजे तक कर्मचारियों ने गावं के पोल पर चढ़कर लाइटें लगाई। इस दौरान बच्चे भी टॉर्च दिखाकर कर्मचारियों की मदद करते रहे। अश्वनी बोला- थैंक्यू डीएम अंकल अश्वनी राव ने बताया- डीएम अंकल से मैंने स्ट्रीट लाइटें लगवाने की अपील की थी। डीएम अंकल ने हमारी मांग मान ली। गांव में रोशनी की व्यवस्था करा दी। थैंक्यू डीएम अंकल…। ----- ये खबर भी पढ़ें अखिलेश ने अंबानी के करीबी को राज्यसभा का टिकट दिया:धनराज परिमल के पिता NDA समर्थित सांसद, रामगोपाल के साथ नामांकन किया सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में चौंकाने वाला नाम उतारा है। उन्होंने जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के करीबी धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया है। बुधवार सुबह 11 बजे अखिलेश ने नथवानी और सपा महासचिव रामगोपाल यादव का नामांकन दाखिल कराया। निर्वाचन आयोग कार्यालय में अखिलेश हाथ पकड़कर परिमल को कुर्सी तक लेकर आए। नामांकन के बाद बधाई भी दी। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗