बिजनौर में 153 वाहन चालकों पर कार्रवाई:पुलिस ने यातायात नियमों की दी जानकारी, महिला सुरक्षा पर हुआ संवाद
बिजनौर में यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुसार जनपद बिजनौर यातायात पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दो दिवसीय विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा से संबंधित समस्याओं और सुझावों

बिजनौर में यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुसार जनपद बिजनौर यातायात पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दो दिवसीय विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा से संबंधित समस्याओं और सुझावों को जाना। साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 153 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इनमें फाल्टी व अनियमित नंबर प्लेट के लिए 75 वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने के लिए 26 चालक, मॉडिफाइड/अनधिकृत रूप से परिवर्तित वाहन के लिए 26 वाहन, प्रेशर हॉर्न व हूटर के प्रयोग के लिए 23 वाहन और अल्पवयस्क (नाबालिग) द्वारा वाहन चलाने के 3 मामले शामिल हैं। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर गाड़ी चलाना, हूटर/प्रेशर हॉर्न का अनुचित प्रयोग और नंबर प्लेट में छेड़छाड़ सड़क सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। अभिभावकों से विशेष अपील की गई है कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें। सुरक्षित यातायात और महिला-अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए पुलिस ने सभी नागरिकों से नियमों का कड़ाई से पालन करने में सहयोग मांगा है। बिजनौर। यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुसार जनपद बिजनौर यातायात पुलिस ने 19 और 20 सितंबर को महिला सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दो दिवसीय विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा से संबंधित समस्याओं और सुझावों को जाना। साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 153 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इनमें फाल्टी व अनियमित नंबर प्लेट के लिए 75 वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने के लिए 26 चालक, मॉडिफाइड/अनधिकृत रूप से परिवर्तित वाहन के लिए 26 वाहन, प्रेशर हॉर्न व हूटर के प्रयोग के लिए 23 वाहन और अल्पवयस्क (नाबालिग) द्वारा वाहन चलाने के 3 मामले शामिल हैं। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर गाड़ी चलाना, हूटर/प्रेशर हॉर्न का अनुचित प्रयोग और नंबर प्लेट में छेड़छाड़ सड़क सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। अभिभावकों से विशेष अपील की गई है कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें। सुरक्षित यातायात और महिला-अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए पुलिस ने सभी नागरिकों से नियमों का कड़ाई से पालन करने में सहयोग मांगा है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
